लाइव न्यूज़ :

प्रियंका गांधी ने वादा निभाया, सोनभद्र हिंसा में मारे गए लोगों को दस-दस लाख रुपए भिजवाए

By भाषा | Updated: July 27, 2019 20:25 IST

पीडि़त परिवारों से मुलाकात के बाद प्रियंका ने 20 जुलाई को संवाददाताओं से कहा था, ''इन बच्चों ने अपने माता पिता खो दिये हैं । कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनके बच्चे और माता पिता अस्पताल में भर्ती हैं । ये लोग पिछले डेढ़ महीने से अपनी दिक्कतों के बारे में प्रशासन को सूचित कर रहे थे।''

Open in App
ठळक मुद्देप्रियंका गांधी ने 19 जुलाई को उभ्भा गाँव जाने का कार्यक्रम बनाते हुए वाराणसी पहुँचकर ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों का हाल चाल जाना था।सोनभद्र की तरफ़ कूच कर गयी लेकिन प्रशासन ने उन्हें मिर्ज़ापुर के नारायणपुर में हिरासत में लिया और उन्हें चुनार ले जाया गया।

कांग्रेस महासचिव एवं पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी ने उम्भा गांव में 17 जुलाई को हुई हिंसा में मारे गये लोगों से किये गये वायदे को पूरा किया।

शनिवार को उन्होंने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव बाज़ीराव खड़े एवं अन्य नेताओं को भेजकर प्रत्येक मृतक के परिवार को दस दस लाख रुपये एवं गम्भीर रूप से नौ घायलों को एक एक लाख रुपये का चेक वितरित कराया।

गौरतलब है कि सोनभद्र के घोरावल थाना अंतर्गत उभ्भा गाँव में विगत 17 जुलाई को हुए ज़मीनी विवाद में दस लोग मारे गये थे और करीब ढाई दर्जन लोग घायल हो गये थे। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मारे गए दस मृतकों को दस दस लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की थी और अपनी उस घोषणा को पूरा करने के लिये आज उन्होंने एक प्रतिनिधिमंडल को भेजा।

उभ्भा में हुए ज़मीनी विवाद में दस लोगों के मारे जाने तथा ढाई दर्जन के घायल होने के बाद प्रियंका गांधी ने 19 जुलाई को उभ्भा गाँव जाने का कार्यक्रम बनाते हुए वाराणसी पहुँचकर ट्रामा सेंटर में भर्ती घायलों का हाल चाल जाना था और सोनभद्र की तरफ़ कूच कर गयी लेकिन प्रशासन ने उन्हें मिर्ज़ापुर के नारायणपुर में हिरासत में लिया और उन्हें चुनार ले जाया गया, जहाँ उन्होंने कुछ पीड़ितों से मुलाक़ात की और सहायता का आश्वासन दिया था।

पीडि़त परिवारों से मुलाकात के बाद प्रियंका ने 20 जुलाई को संवाददाताओं से कहा था, ''इन बच्चों ने अपने माता पिता खो दिये हैं । कुछ परिवार ऐसे हैं, जिनके बच्चे और माता पिता अस्पताल में भर्ती हैं । ये लोग पिछले डेढ़ महीने से अपनी दिक्कतों के बारे में प्रशासन को सूचित कर रहे थे।''

उन्होंने कहा कि गांव की महिलाओं के खिलाफ कई फर्जी मामले भी दर्ज किये गये हैं। प्रियंका ने कहा था कि इन लोगों के साथ जो भी हुआ, बहुत गलत हुआ । इनके साथ घोर अन्याय हुआ है और हम इस घडी में उनके साथ हैं और उनकी लड़ाई लड़ेंगे।

गांव वालों की मांग के बारे में प्रियंका ने कहा था कि जिस भी परिवार ने किसी सदस्य को खोया है, उसे वित्तीय सहायता के रूप में 25 लाख रूपये मिलने चाहिए और निर्दोष गांव वालों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिये जाने जायें ।

प्रियंका ने कहा था यह नरसंहार था और लोगों की हत्याएं की गयी हैं । उन्होंने कहा कि उनके साथ अन्याय हुआ है और बच्चों ने अपने माता पिता खोये हैं तथा सरकार और प्रशासन ने घटना को दबाने का प्रयास किया। प्रियंका के साथ मौजूद उत्तर प्रदेश कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता अजय कुमार लल्लू ने बताया था कि कांग्रेस महासचिव ने पीडितों से मुलाकात के दौरान ही मृतकों के परिजनों को दस दस लाख की आर्थिक मदद का ऐलान किया है।

प्रियंका के दौरे के जवाब में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को उक्त गाँव का दौरा करना पड़ा था। प्रियंका के सहायता के वादे को पूरा करने को आज शनिवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव बाज़ीराव खड़े उभ्भा गाँव पहुँचे और सभी दस मृतकों के परिजनों को दस दस लाख का चेक दिया साथ गंभीर रूप से घायलों को भी एक एक लाख का चेक दिया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा कि ''हर एक नागरिक के प्रति हमारा कर्तव्य है की उनके दुःख में हम उनके साथ खड़े हों, प्रियंका गांधी के वायदे को पूरा करने के लिए हमें यहाँ भेजा गया है। कांग्रेस पार्टी हमेशा ग़रीबों के उज्जवल भविष्य के सपने व बराबरी के अधिकार के लिए गरीबों कमज़ोरों के साथ खड़ी है।’’ 

टॅग्स :उत्तर प्रदेशयोगी आदित्यनाथप्रियंका गांधीकांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन