असम में उपचुनावों में कांग्रेस की हार पर गंभीर आत्मचिंतन की जरूरत: बोरा

By भाषा | Updated: November 3, 2021 15:12 IST2021-11-03T15:12:34+5:302021-11-03T15:12:34+5:30

Congress defeat in Assam bypolls needs serious introspection: Bora | असम में उपचुनावों में कांग्रेस की हार पर गंभीर आत्मचिंतन की जरूरत: बोरा

असम में उपचुनावों में कांग्रेस की हार पर गंभीर आत्मचिंतन की जरूरत: बोरा

नयी दिल्ली, तीन नवंबर असम विधानसभा उपचुनावों में कांग्रेस को मिली हार के बाद पार्टी की प्रदेश इकाई के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा ने बुधवार को कहा कि पार्टी को इस बारे में गंभीर और सार्थक आत्ममंथन करने की जरूरत है।

राज्यसभा सदस्य बोरा ने यह भी कहा कि उनके पास यह जानकारी है कि असम में कांग्रेस के कई नेता भाजपा या तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बारे में सोच रहे हैं।

उन्होंने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस के लिए यह बहुत जरूरी हो गया है कि वह उपचुनावों के नतीजों पर गंभीर और सार्थक आत्मचिंतन करे।’’

असम में भाजपा तीन विधानसभा सीटों पर विजयी रही, वहीं दो विधानसभा सीटें उसकी सहयोगी यूनाइटेड पीपल्स पार्टी लिबरल (यूपीपीएल) के खाते में गईं। कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत सकी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress defeat in Assam bypolls needs serious introspection: Bora

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे