कांग्रेस ने असम और पुडुचेरी के लिए उम्मीदवार घोषित किए

By भाषा | Updated: March 16, 2021 23:43 IST2021-03-16T23:43:08+5:302021-03-16T23:43:08+5:30

Congress declared candidates for Assam and Puducherry | कांग्रेस ने असम और पुडुचेरी के लिए उम्मीदवार घोषित किए

कांग्रेस ने असम और पुडुचेरी के लिए उम्मीदवार घोषित किए

नयी दिल्ली, 16 मार्च कांग्रेस ने मंगलवार को असम विधानसभा चुनाव के लिए 21 उम्मीदवार और पुडुचेरी के लिए 14 उम्मीदवार घोषित किए।

पार्टी असम के लिए पहले ही तीन सूचियों में 69 उम्मीदवार घोषित कर चुकी है।

असम में कांग्रेस नीत महागठबंधन में एआईयूडीएफ, बीपीएफ, माकपा, भाकपा और आंचलिक गण मोर्चा शामिल हैं। प्रदेश की 126 सदस्यीय विधानसभा सीटों के लिए तीन चरणों में - 27 मार्च, एक और 6 अप्रैल को मतदान होगा।

पुडुचेरी विधानसभा के लिए घोषित कांग्रेस उम्मीदवारों की पहली सूची में पूर्व मुख्यमंत्री वी नारायणसामी का नाम नहीं है।

कांग्रेस 30 सदस्यों वाली विधानसभा के चुनाव में 15 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इसकी सहयोगी द्रमुक 13 और भाकपा एवं वीसीके पार्टी एक-एक सीट पर चुनाव लड़ेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress declared candidates for Assam and Puducherry

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे