कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए 39 उम्मीदवार और घोषित किए
By भाषा | Updated: March 20, 2021 23:45 IST2021-03-20T23:45:20+5:302021-03-20T23:45:20+5:30

कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल के लिए 39 उम्मीदवार और घोषित किए
नयी दिल्ली, 20 मार्च कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को 39 उम्मीदवारों की एक और सूची जारी की।
कांग्रेस अब तक अपने 89 उम्मीदवारों के नामों का ऐलान कर चुकी है।
इससे पहले पार्टी ने 34, 13 और तीन उम्मीदवारों की तीन अलग अलग सूचियां जारी की थीं।
राज्य विधानसभा चुनाव में वाम दलों और इंडियन सेक्युलर फ्रंट के साथ गठबंधन में उतरी कांग्रेस 92 सीटों पर चुनाव लड़ रही है।
पश्चिम बंगाल में आठ चरणों मे विधानसभा चुनाव होंगे। पहले चरण में 27 मार्च को मतदान होगा।
Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।