लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस का मतगणना वाले दिन टीवी पर चुनावी परिचर्चा में हिस्सा नहीं लेने का निर्णय

By भाषा | Updated: May 2, 2021 00:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, एक मई कांग्रेस ने शनिवार को फैसला किया कि वह रविवार को टेलीविजन पर चुनावी परिचर्चा में शामिल नहीं होगी, जब पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि देश में कोरोना वायरस की गंभीर स्थिति के मद्देनजर पार्टी के प्रवक्ता चुनाव परिणाम आने के बाद टेलीविजन पर होने वाली परिचर्चा हिस्सा नहीं लेंगे।

उल्लेखनीय है कि असम, पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल के विधानसभा चुनाव के परिणाम दो मई को घोषित होंगे।

सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘ऐसे समय में जब देश एक अभूतपूर्व संकट का सामना करना कर रहा है, जब प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सरकार असफल हो गई है, हमें यह अस्वीकार्य है कि हम उन्हें जवाबदेह नहीं ठहरायें और इसके बजाय चुनावी जीत और हार पर चर्चा करें। कांग्रेस ने अपने प्रवक्ताओं को चुनावी परिचर्चाओं से हटाने का फैसला किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मीडिया के मित्रों द्वारा कोई टिप्पणी मांगे जाने पर हम उपलब्ध रहेंगे। हो सकता है हम जीत जाएं, हो सकता है कि हम हार जाएं, लेकिन ऐसे समय में जब लोगों को ऑक्सीजन, अस्पतालों में बिस्तर, दवाओं, वेंटिलेटर की जरूरत है, हमारा कर्तव्य है कि हम उनके साथ खड़े रहें, उनकी मदद के लिए काम करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह