लाइव न्यूज़ :

गुजरात की पाठ्यपुस्तकों में कवि मेघानी की जन्मतिथि के मुद्दे पर कांग्रेस ने की मुख्यमंत्री की आलोचना

By भाषा | Updated: August 28, 2021 20:55 IST

Open in App

कांग्रेस पार्टी ने शनिवार को कहा कि गुजरात सरकार प्रसिद्ध कवि झावरचंद मेघानी की जयंती मना रही है लेकिन स्कूल की पाठ्यपुस्तकों में उनकी जन्मतिथि गलत लिखी है, इस पर सरकार कुछ नहीं कर रही है। कांग्रेस ने यह भी दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी सरकार ने गांधीनगर में आयोजित सरकारी कार्यक्रम के मुख्य बैनर और आमंत्रण पत्र के आवरण पर मेघानी का चित्र नहीं लगाया जो कि एक “आपराधिक लापरवाही” है। उक्त कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विजय रुपाणी भी शामिल हुए थे। कांग्रेस के प्रवक्ता मनीष दोषी ने कहा कि यह गुजराती कवि का अपमान है जिन्हें देश के स्वतंत्रता संग्राम में सक्रिय रूप से भाग लेने और महात्मा गांधी को पत्र लिखने के लिए जाना जाता है। दोषी ने कहा, “राज्य शिक्षा बोर्ड की कक्षा नौ की गुजराती पाठ्यपुस्तक में “राष्ट्र्रीय शायर” मेघानी की जन्मतिथि गलत लिखी है। पुस्तक के अनुसार, मेघानी का जन्म 17 अगस्त को हुआ था जबकि उनकी असली जन्मतिथि 28 अगस्त है। मुख्य कार्यक्रम के बैनर और आमंत्रण पत्र से उनका चित्र भी गायब था।” दोषी ने कहा कि महान कवि के नाम पर सुर्खियां बटोरने और फोटो खिंचवाने की बजाय रुपाणी सरकार को पाठ्यपुस्तकों में गलती को सुधारना चाहिए। कांग्रेस के आरोपों पर मुख्यमंत्री रुपाणी ने कहा, “यह विवाद गलत है। जो नकारात्मक सोच रखते हैं वह ऐसा ही करेंगे। झावरचंद मेघानी की कविताओं, गीत, पुस्तकों और चित्रों के जरिये उनके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।” मुख्यमंत्री ने आज कवि के गृहनगर चोटिला में ‘मेघानी स्मारक संग्रहालय’ का उद्घाटन किया और गुजरात साहित्य समिति के ‘मेघानी भवन’ का शिलान्यास किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह