लाइव न्यूज़ :

चौहान पर किसी अन्य की कविता को अपनी पत्नी की कविता बताने का आरोप, कांग्रेस ने की आलोचना

By भाषा | Updated: December 2, 2020 11:37 IST

Open in App

भोपाल, दो दिसंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने ससुर के निधन के बाद ट्वीटर पर पोस्ट की गई एक कविता के चलते कांग्रेस के निशाने पर आ गये हैं।

दरअसल चौहान ने ‘‘बाबुजी’’ शीर्षक वाली एक कविता पोस्ट की और बताया कि इसे उनकी पत्नी साधना सिंह ने लिखा है जिसमें उन्होंने अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद की भावनाओं को व्यक्त किया है।

इसबीच भूमिका बिरथरे नामक एक मीडियाकर्मी ने चौहान की पोस्ट की गई कविता पर स्वयं की रचना होने का दावा किया।

इस पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि भाजपा नाम बदलने में माहिर है और यह बात एक बार फिर उजागर हो गई है।

चौहान के सुसर का निधन 19 नवंबर को हुआ था और 22 नवंबर को उन्होंने कविता पोस्ट की और कहा, ‘‘मेरी धर्मपत्नी ने स्व. बाबू जी के पुण्य स्मरण और जीवटता को कुछ पंक्तियों में ‘‘पिरोया’’ है- जिसके कंधे पर बैठकर घूमा करती थी, उसे कंधा देकर आयी हूं....।’’

इसके बाद पत्रकार होने का दावा करने वाली युवती ने 30 नवंबर को मुख्यमंत्री को शिकायती लहजे में ट्वीट किया, ‘‘सर भांजी हूँ आपकी, मेरी कविता चुराकर आपको क्या मिलेगा? ये कविता मेरे द्वारा लिखी गयी है। उम्मीद है आप मेरे अधिकारों का हनन नहीं करेंगे, मामा तो अधिकारों की रक्षा के लिए हैं ना।’’

चौहान को राज्य में मामा भी कहा जाता है।

चौहान के अलावा भूमिका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अनेक नेताओं को भी यह पोस्ट किया है।

भूमिका ने यह भी दावा किया कि उसने मुख्यमंत्री से पहले 20 नवंबर को सोशल मीडिया पर ‘‘डैडी’’ नाम से लिखी अपनी कविता को पोस्ट किया था।

भूमिका ने फेसबुक पर लिखा है, ‘‘प्रिय मामा जी, आपसे यह उम्मीद ना थी। एक मामा तो भांजी की कविता की भावनाओं को समझ सकता है ना... पर आपने तो उसे अपनी धर्मपत्नी के नाम से पोस्ट कर दिया। उम्मीद है कि आप अपनी गलती स्वीकार करें।

भूमिका ने एक दिसंबर को फेसबुक में एक वीडियो पोस्ट करके यह भी दावा किया कि उसे पुलिस से फोन आ रहे हैं जो उसकी लोकेशन जानने की कोशिश कर रहे हैं। भूमिका ने सुरक्षा की मांग की है।

इसबीच, कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा नाम बदलने में माहिर है यह बात एक बार फिर उजागर हो गई, पहले कांग्रेस की योजनाओं के नाम बदलते थे, फिर शहरों के नाम बदलने लगे और अब तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी दूसरों की लिखी हुई कविताओं को भी अपनी धर्मपत्नी की लिखी हुई कविता बताने लगे है । वाह शिवराज जी वाह।’’

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के के मिश्रा ने भी भूमिका के पोस्ट को साझा करते हुए चौहान द्वारा इस कविता को अपनी पत्नी द्वारा लिखे जाने पर सवाल खड़ा किया।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ससुर घनश्याम दास मसानी का 19 नवंबर को निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह