लाइव न्यूज़ :

चौहान पर किसी अन्य की कविता को अपनी पत्नी की कविता बताने का आरोप, कांग्रेस ने की आलोचना

By भाषा | Updated: December 2, 2020 11:51 IST

Open in App

भोपाल, दो दिसंबर मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने ससुर के निधन के बाद ट्वीटर पर पोस्ट की गई एक कविता के चलते कांग्रेस के निशाने पर आ गये हैं।

दरअसल चौहान ने ‘‘बाबुजी’’ शीर्षक वाली एक कविता पोस्ट की और बताया कि इसे उनकी पत्नी साधना सिंह ने लिखा है जिसमें उन्होंने अपने पिता के अंतिम संस्कार के बाद की भावनाओं को व्यक्त किया है।

इसबीच भूमिका बिरथरे नामक एक मीडियाकर्मी ने चौहान की पोस्ट की गई कविता पर स्वयं की रचना होने का दावा किया।

इस पर प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव ने कहा कि भाजपा नाम बदलने में माहिर है और यह बात एक बार फिर उजागर हो गई है।

चौहान के सुसर का निधन 19 नवंबर को हुआ था और 22 नवंबर को उन्होंने कविता पोस्ट की और कहा, ‘‘मेरी धर्मपत्नी ने स्व. बाबू जी के पुण्य स्मरण और जीवटता को कुछ पंक्तियों में ‘‘पिरोया’’ है- जिसके कंधे पर बैठकर घूमा करती थी, उसे कंधा देकर आयी हूं....।’’

इसके बाद पत्रकार होने का दावा करने वाली युवती ने 30 नवंबर को मुख्यमंत्री को शिकायती लहजे में ट्वीट किया, ‘‘सर भांजी हूँ आपकी, मेरी कविता चुराकर आपको क्या मिलेगा? ये कविता मेरे द्वारा लिखी गयी है। उम्मीद है आप मेरे अधिकारों का हनन नहीं करेंगे, मामा तो अधिकारों की रक्षा के लिए हैं ना।’’

चौहान को राज्य में मामा भी कहा जाता है।

चौहान के अलावा भूमिका ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ सहित अनेक नेताओं को भी यह पोस्ट किया है।

भूमिका ने यह भी दावा किया कि उसने मुख्यमंत्री से पहले 20 नवंबर को सोशल मीडिया पर ‘‘डैडी’’ नाम से लिखी अपनी कविता को पोस्ट किया था।

भूमिका ने फेसबुक पर लिखा है, ‘‘प्रिय मामा जी, आपसे यह उम्मीद ना थी। एक मामा तो भांजी की कविता की भावनाओं को समझ सकता है ना... पर आपने तो उसे अपनी धर्मपत्नी के नाम से पोस्ट कर दिया। उम्मीद है कि आप अपनी गलती स्वीकार करें।’’

भूमिका ने एक दिसंबर को फेसबुक पर एक वीडियो पोस्ट करके यह भी दावा किया कि उसे पुलिस से फोन आ रहे हैं जो उसकी ‘लोकेशन’ जानने की कोशिश कर रहे हैं। भूमिका ने सुरक्षा की मांग की है।

इसबीच, कांग्रेस नेता अरुण यादव ने ट्वीट किया, ‘‘भाजपा नाम बदलने में माहिर है यह बात एक बार फिर उजागर हो गई, पहले कांग्रेस की योजनाओं के नाम बदलते थे, फिर शहरों के नाम बदलने लगे और अब तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह जी दूसरों की लिखी हुई कविताओं को भी अपनी धर्मपत्नी की लिखी हुई कविता बताने लगे है । वाह शिवराज जी वाह।’’

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के ससुर घनश्याम दास मसानी का 19 नवंबर को निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्टजहांगीर पुरी में 17 वर्षीय हसमत की चाकू मारकर हत्या, शरीर पर कई वार, मृतक के भाई हकीम ने कहा- इरफान, इमरान और रिजबुल ने मार डाला?

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारत अधिक खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों