लाइव न्यूज़ :

अपने नेताओं, पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर कांग्रेस ने उप्र सरकार की आलोचना की

By भाषा | Updated: February 22, 2021 21:05 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 फरवरी उन्नाव में इस महीने दो किशोरी लड़कियों की मौत पर ट्वीट करने के लिए कांग्रेस नेताओं और कुछ पत्रकारों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने को लेकर पार्टी ने उत्तर प्रदेश सरकार की निंदा की और आरोप लगाया कि सत्तारूढ़ भाजपा लोकतंत्र का ‘‘गला घोंट’’ रही है।

कांग्रेस के मुख्य प्रवक्ता और महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने आरोप लगाया कि उत्तर प्रदेश सरकार अपराधियों को पकड़ने के बजाए मीडिया और नेताओं को निशाना बनाती है और उन्होंने ‘‘राजनीति से प्रेरित’’ प्राथमिकियों को तुरंत वापस लेने की मांग की।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता उदित राज, वेब पोर्टल ‘मोजो स्टोरी’ और अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करना ‘‘सत्ता के मद में चूर भाजपा सरकार द्वारा विरोधियों का उत्पीड़न करने एवं असहमति के स्वर को कुचलने का एक और मामला है।’’

उन्होंने एक बयान में कहा, ‘‘पूर्व सांसद और कांग्रेस प्रवक्ता उदित राज, एक मीडिया पोर्टल और कुछ अन्य लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किया जाना भाजपा और इसके नेताओं द्वारा लोकतंत्र का गला घोंटने का स्पष्ट उदाहरण है।’’

घटना तीन लड़कियों से जुड़ी हुई है जो 14, 15 और 16 वर्ष की थीं। वे लखनऊ से 36 किलोमीटर दूर असोहा के बाबूहारा गांव में अपने घरों से बुधवार की शाम चारा लेने निकली थीं लेकिन घर नहीं लौटीं। कुछ समय बाद उनके परिवार के लोगों ने उन्हें एक खेत में मृत पाया।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाए कि उत्तर प्रदेश में कानून-व्यवस्था ‘‘पूरी तरह खत्म’’ हो गई है क्योंकि राज्य सरकार लोगों की सुरक्षा करने के कर्तव्य में ‘‘विफल’’ रही है।

पुलिस ने इससे पहले बताया था कि उन्नाव घटना के सिलसिले में फर्जी सूचना फैलाने के आरोप में आठ ट्विटर हैंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

ट्विटर हैंडल में समाचार पोर्टल ‘मोजो स्टोरी’ भी शामिल है, जो वरिष्ठ पत्रकार बरखा दत्त की है, जिन्होंने प्राथमिकी को ‘‘उत्पीड़न’’ करार दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू