लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कोरोना महामारी के हालात पर चर्चा के लिए 17 अप्रैल को सीडब्ल्यूसी की बैठक बुलाई

By भाषा | Updated: April 14, 2021 16:02 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अप्रैल कांग्रेस ने देश में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में तेज वृद्धि के बीच मौजूदा हालात पर चर्चा के लिए 17 अप्रैल को अपनी शीर्ष नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस कार्यसमिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक बुलाई है।

पार्टी सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी की अगुवाई में वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से यह बैठक होगी। इसमें पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और सीडब्ल्यूसी के दूसरे सदस्य शामिल होंगे।

सूत्रों के मुताबिक, इस बैठक में कोरोना महामारी और इस स्थिति से निपटने लिए उठाए जाने वाले जरूरी कदमों को लेकर चर्चा होगी। इसमें सरकार से जरूरी कदम उठाने की मांग को लेकर प्रस्ताव भी पारित किया जा सकता है।

कांग्रेस कोरोना महामारी की स्थिति से निपटने के सरकार के तौर-तरीकों को लेकर उसकी आलोचना करती रही है।

सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर आग्रह किया था कि कोरोना महामारी के खिलाफ टीकाकरण का विस्तार किया जाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?