लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने गुजरात इकाई के लिए सात समितियों का गठन किया

By भाषा | Updated: December 24, 2020 22:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 दिसंबर कांग्रेस ने बृहस्पतिवार को अपनी गुजरात इकाई के लिए चुनाव प्रबंधन समिति समेत सात प्रमुख समितियों का गठन किया जिनमें प्रदेश से ताल्लुक रखने वाले सभी वरिष्ठ नेताओं को स्थान दिया गया है।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के लिए सात समितियों के गठन को स्वीकृति प्रदान की।

पिछले दिनों विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद इन समितियों का गठन किया गया है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता अर्जुन मोडवाड़िया की अध्यक्षता में चुनाव अभियान समिति, दीपक बाबरिया के नेतृत्व में घोषणापत्र समिति, भरत सिंह सोलंकी की अगुवाई में रणनीति समिति, सिद्धार्थ पटेल की अध्यक्षता में चुनाव प्रबंधन समिति और तुषार चौधरी के नेतृत्व में मीडिया एवं प्रचार समिति गठित की गई है।

इसके साथ ही कादिर पीरजादा की अगुवाई में कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति और पार्टी के गुजरात प्रभारी राजीव सातव की अगुवाई में समन्वय समिति बनाई गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू