लाइव न्यूज़ :

उप्र विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया

By भाषा | Updated: September 17, 2021 15:59 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 17 सितंबर कांग्रेस ने अगले साल होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को पार्टी के महासचिव जितेंद्र सिंह की अध्यक्षता में स्क्रीनिंग कमेटी का गठन किया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी एक बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए स्क्रीनिंग कमेटी गठित की है। कांग्रेस महासचिव जितेंद्र सिंह इस समिति के अध्यक्ष बनाए गए हैं । सांसद दीपेंद्र हुड्डा और महाराष्ट्र सरकार की मंत्री वर्षा गायकवाड़ इसके सदस्य हैं।

पार्टी महासचिव और उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा, प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू, विधायक दल की नेता अराधना मिश्रा और राज्य में पार्टी के सह-प्रभारी की भूमिका निभा रहे सभी राष्ट्रीय सचिव इस समिति में पदेन सदस्य होंगे।

कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी अलग अलग विधानसभा क्षेत्रों से टिकट की दावेदारी करने वालों में से कुछ नाम चुनती है जिन्हें केंद्रीय चुनाव समिति के पास भेजा जाता है। फिर उम्मीदवारों के नाम पर आखिरी मुहर लगती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां