कांग्रेस ने सिक्किम इकाई के लिए अस्थायी प्रदेश कमेटी का गठन किया

By भाषा | Updated: June 4, 2021 22:10 IST2021-06-04T22:10:15+5:302021-06-04T22:10:15+5:30

Congress constitutes provisional state committee for Sikkim unit | कांग्रेस ने सिक्किम इकाई के लिए अस्थायी प्रदेश कमेटी का गठन किया

कांग्रेस ने सिक्किम इकाई के लिए अस्थायी प्रदेश कमेटी का गठन किया

नयी दिल्ली, चार जून कांग्रेस ने अपनी सिक्किम इकाई के लिए शुक्रवार को अस्थायी प्रदेश कमेटी का गठन किया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, नियमित प्रदेश कांग्रेस कमेटी का गठन होने तक यह अस्थायी कमेटी काम करेगी।

प्रदेश में कांग्रेस के दो वरिष्ठ नेताओं पी एल गुरुंग और दोर्जी वांग्दी भूटिया को इस अस्थायी कमेटी का सलाहकार बनाया गया है। गोपाल छेत्री इसके प्रमुख की जिम्मेदारी निभाएंगे।

कांग्रेस आलाकमान ने 11 नेताओं को इस अस्थायी प्रदेश कांग्रेस कमेटी का सदस्य बनाया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress constitutes provisional state committee for Sikkim unit

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे