लाइव न्यूज़ :

असम विधानसभा चुनाव के लिये कांग्रेस ने आठ समितियों का गठन किया

By भाषा | Updated: January 26, 2021 00:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 25 जनवरी असम में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर कांग्रेस ने सोमवार को आठ समितियों का गठन किया। पार्टी की राज्य इकाई के अध्यक्ष रिपुन बोरा को 'प्रदेश चुनाव समिति' का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

पार्टी की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने प्रदेश चुनाव समिति, चुनाव प्रबंधन समिति, घोषणापत्र समिति, समन्वय समिति, अभियान समिति, प्रचार समिति, मीडिया एवं संचार समिति और संपर्क समिति के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी।

बयान के अनुसार बोरा को जहां प्रदेश चुनाव समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है, वहीं सांसद गौरव गोगोई को घोषणा पत्र समिति का प्रमुख बनाया गया है।

चुनाव समिति में 24 सदस्य होंगे। कांग्रेस विधायक दल के नेता देवव्रत सैकिया को समिति का उपाध्यक्ष बनाया गया है।

सांसद प्रद्युत बारदोलोई को प्रचार समिति, पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पवन सिंह घटोवार को समन्वय समिति और विधायक दल के पूर्व नेता रकीबुल हुसैन को प्रचार समिति की कमान सौंपी गई है।

वहीं पूर्व सांसद राम प्रसाद सरमा को चुनाव प्रबंधन समिति, सांसद अब्दुल खालिक को मीडिया एवं संचार समिति और महिला कांग्रेस प्रमुख सुष्मिता देव को संपर्क समिति का प्रमुख नियुक्त किया गया है।

असम में अप्रैल-मई में चुनाव होने वाले हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह