लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने आजादी के 75 साल के जश्न के आयोजन संबंधी समिति के तहत पांच उप समितियां गठित कीं

By भाषा | Updated: November 5, 2021 19:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच नवंबर कांग्रेस ने आजादी के 75 साल पूरा होने के मौके पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजना एवं समन्वय के लिए बनी समिति के तहत शुक्रवार को पांच उप समितियों का गठन किया।

पार्टी के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के मुताबिक, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने इन उप समितियों का गठन किया है।

प्रकाशन से संबंधित पांच सदस्यीय उप समिति के संयोजक प्रोफेसर राजीव गौड़ा होंगे। पार्टी ने स्मृति कार्यक्रमों से संबंधित सात सदस्यीय उप समिति बनाई है जिसके संयोजक डीपी राय होंगे। इसके साथ ही संगोष्ठि, वाद-विवाद एवं संवाद कार्यक्रमों के संबंधित उप समिति के संयोजक की जिम्मेदारी दीपा दासमुंशी निभाएंगी। इस उप समिति कुल पांच लोग शामिल किए गए हैं।

मैराथन और पदयात्रा से संबंधित छह सदस्यीय उप समिति गठित की गई है। इसके संयोजक मोहम्मद जावेद होंगे। फिल्म से संबंधित उप समिति में छह सदस्य होंगे और इसका नेतृत्व अर्जुन मोडवाड़िया करेंगे।

कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने आजादी के 75 वर्ष होने के अवसर पर एक साल के जश्न के कार्यक्रमों के लिए समन्वय एवं योजना बनाने के मकसद से 11 सदस्यीय समिति का गठन किया था जिसका नेतृत्व पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

क्राइम अलर्ट27 करोड़ रुपये से अधिक की जीएसटी धोखाधड़ी, मेरठ और बहराइच में एक्शन, वसीम अकरम, शुभम गुप्ता और नेक आलम अरेस्ट

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां