लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ पर कार्यक्रमों के आयोजन के लिए समिति गठित की

By भाषा | Updated: December 29, 2020 21:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 दिसंबर कांग्रेस ने बांग्लादेश मुक्ति संग्राम की 50वीं वर्षगांठ के अवसर पर पार्टी की ओर से आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की योजना बनाने और समन्वय के लिये वरिष्ठ नेता एवं पूर्व रक्षा मंत्री ए के एंटनी की अगुवाई में समिति का गठन किया है ।

समिति में पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह, पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार, महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण और पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह शामिल हैं।

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की पुत्री एवं पार्टी की राष्ट्रीय प्रवक्ता शर्मिष्ठा मुखर्जी भी समिति का हिस्सा हैं।

पार्टी के एक आधिकारिक बयान में कहा गया, ‘‘कांग्रेस अध्यक्ष ने 1971 में जीते गए बांग्लादेश मुक्ति संग्राम, जो हमारे दो देशों के बीच विशेष संबंधों का साक्ष्य है, की 50वीं ऐतिहासिक वर्षगांठ मनाने के लिए पार्टी की गतिविधियों की योजना बनाने एवं समन्वय के वास्ते समिति के गठन को मंजूरी दे दी है।’’

पार्टी ने कहा कि समिति के अन्य सदस्यों में हरियाणा की पूर्व मंत्री किरण चौधरी, तेलंगाना कांग्रेस कमेटी के प्रमुख उत्तम कुमार रेड्डी और मेजर वेदप्रकाश भी शामिल हैं।

प्रवीण डावर को इस समिति का संयोजक बनाया गया है।

बांग्लादेश मुक्ति संग्राम के समय इंदिरा गांधी देश की प्रधानमंत्री थीं। इसी मुक्ति संग्राम के बाद बांग्लादेश अस्तित्व में आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू