लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने दी पीएम मोदी को जन्मदिन की बधाई, साथ ही गिनाई विफलताओं की भी लिस्ट, पूछा- इसे क्या नाम दें

By शीलेष शर्मा | Updated: September 17, 2021 18:56 IST

कांग्रेस पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने विफलताओं को गिनाते हुए पूछा कि मोदी के जन्मदिन को क्या नाम दिया जाये।

Open in App

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने उनको बधाई तो दी लेकिन साथ ही कड़ी आलोचना करते हुये मोदी के शासन की खामियों और विफलताओं की लंबी फेहरिस्त भी गिना दी। 

पार्टी की प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने विफलताओं को गिनाते हुए पूछा कि मोदी के जन्मदिन को क्या नाम दिया जाये। उन्होंने कहा कि नेहरू के जन्मदिवस को बाल दिवस, अदम्य साहसी इंदिरा गांधी के जन्मदिन को 'कौमी एकता दिवस' के रूप में, राजीव के जन्मदिन को, 'सद्भावना दिवस' और अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन को 'सुशासन दिवस’ के रूप में मनाया जाता है, क्योंकि मोदी के कार्यकाल में उपलब्धि जैसी कोई चीज है ही नहीं। 

कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि बीते 7 सालों में आंखों के सामने  रोजगार के लिए दर दर की ठोकरें खाते होनहार युवा, शोषित किसान, बंद उद्योग, ऑक्सीजन के बिना तड़प-तड़प कर दम तोड़ते लोग, महंगाई से जूझती जनता, गैस छोड़ चूल्हा फूंकती महिलाएँ, बड़े सरकारी उपक्रम ऑन सेल, भाजपा के फ्रंटल बनी ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स और कुछ ख़ास चिर परिचित बड़े पूंजीपतियों के चेहरे ही नजर के सामने आते हैं।

किसान आंदोलन का भी कांग्रेस ने किया जिक्र

किसानों का जिक्र करते हुए श्रीनेत ने कहा आज 9 महीने से ऊपर देश का किसान सड़कों पर आंधी, पानी, जाड़ा, गर्मी की परवाह किए बिना अपने हक की लड़ाई लड़ रहा है। श्रीनेत ने कहा-आपने सड़कें खुदवाई, उनको मवाली- आतंकी कहा, उनके सिर तक फोड़ने के निर्देश दिए- 600 से ज्यादा किसान शहीद हो गए पर आपके मुंह से सहानुभूति का एक शब्द ना निकला। 

पार्टी प्रवक्ता ने बेरोज़गारी, महंगाई की बात की। साथ ही सीबीआई, ईडी जैसी एजेंसियों के दुरुपयोग को भी गिनाया और पूछा कि क्या मोदी के जन्मदिन को इन्हीं नामों से पुकारा जाए।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीकांग्रेसकिसान आंदोलनअटल बिहारी वाजपेयी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं