लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने खैरा के परिसरों पर ईडी की छापेमारी की निंदा की

By भाषा | Updated: March 9, 2021 21:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ मार्च कांग्रेस ने पंजाब के विधायक सुखपाल खैरा से जुड़े परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी की निंदा करते हुए मंगलवार को कहा कि विपक्षी दलों के नेताओं के खिलाफ राजनीति प्रतिशोध की कार्रवाई की जा रही है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने ट्वीट किया, ‘‘ प्रवर्तन निदेशालय और सीबीआई को अपने कार्यालय अब भाजपा मुख्यालय में खोल लेने चाहिए क्योंकि राजनीतिक प्रतिशोध उनका एकमात्र एजेंडा है। ’’

उन्होंने कहा , ‘‘ हम विपक्षी नेताओं के खिलाफ ऐसी छापेमारी और उत्पीड़न की निंदा करते हैं जो पंजाब में एक विधायक के खिलाफ देखने को मिला है।’’

उल्लेखनीय है कि प्रवर्तन निदेशालय ने 2015 के फाजिल्का मादक पदार्थ और फर्जी पासपोर्ट गिरोह मामले से संबंधित धन शोधन के एक मामले में पंजाब से आम आदमी पार्टी के बागी विधायक सुखपाल सिंह खैरा, दिल्ली में उनके परिवार के सदस्यों और जेल में बंद कुछ कैदियों के परिसरों पर मंगलवार को छापेमारी की।

खैरा इस समय, पंजाब एकता पार्टी के अध्यक्ष हैं जो उन्होंने 2019 में बनाई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?