लाइव न्यूज़ :

स्मृति ईरानी एवं हेमा मालिनी पर टिप्पणी कों लेकर चुनाव आयोग से कांग्रेस की शिकायत

By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:17 IST

Open in App

भोपाल, 21 अक्टूबर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की मध्य प्रदेश इकाई ने कांग्रेस नेता एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री अरूण यादव द्वारा खंडवा लोकसभा उपचुनाव में एक सभा के दौरान केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी एवं बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी पर कथित अशोभनीय टिप्पणी करने के लिए बृहस्पतिवार को चुनाव आयोग से उनकी शिकायत की और उनके खिलाफ आचारसंहिता के उल्लंघन की कार्रवाई करने की मांग की।

मालूम हो कि खंडवा लोकसभा सीट के कांग्रेस प्रत्याशी राजनायण सिंह की मौजूदगी में उनके चुनाव प्रचार के दौरान खंडवा में एक दिन पहले एक सभा में यादव ने स्मृति ईरानी को 'डोकरी' बता दिया था। निमाड़ी भाषा में डोकरी का मतलब बूढ़ी औरत होता है। यही नहीं, उन्होंने हेमा मालिनी पर भी अशोभनीय टिप्पणी की। उन्होंने यह भी कहा था कि कांग्रेस सरकार में लोगों को महंगाई डायन लगती थी, इस सरकार में महंगाई हेमा मालिनी बन गई है।

इस टिप्पणी के एक दिन बाद भाजपा का एक प्रतिनिधिमंडल बृहस्पतिवार को पार्टी की प्रदेश उपाध्यक्ष एवं चुनाव प्रबंध समिति की सदस्य सीमा सिंह के नेतृत्व में यहां चुनाव आयोग पहुंचा और यादव के खिलाफ शिकायत करते हुए उन पर आचारसंहिता के उल्लंघन की कार्रवाई किये जाने की मांग की।

मध्य प्रदेश भाजपा के मीडिया प्रभारी लोकेन्द्र पाराशर ने बताया कि प्रतिनिधिमंडल ने शिकायत में कहा है कि यादव ने खंडवा लोकसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी की मौजूदगी में एक सभा के दौरान स्मृति ईरानी एवं हेमा मालिनी पर अशोभनीय टिप्पणी कर आधारहीन आरोप लगाए हैं, जो आदर्श आचारसंहिता का उल्लंघन है।

उन्होंने कहा कि प्रतिनिधिमंडल ने चुनाव आयोग से मांग की है कि यादव एवं कांग्रेस के लोकसभा प्रत्याशी राजनारायण सिंह पर आदर्श आचारसंहिता के उल्लंघन की कार्रवाई की जाये। साथ ही इन दोनों को खंडवा निर्वाचन क्षेत्र में सभा करने से प्रतिबंधित किया जाये।

खंडवा लोकसभा सीट पर 30 अक्टूबर को मतदान होना है। इस सीट पर भाजपा ने ज्ञानेश्वर पाटिल को अपना उम्मीदवार बनाया है। भाजपा सांसद नंदकुमार सिंह चौहान के निधन के कारण इस सीट पर उपचुनाव करना पड़ रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र