लाइव न्यूज़ :

जनवरी तक पंचायत स्‍तर पर गठित हो जाएंगी कांग्रेस की समितियां: लल्‍लू

By भाषा | Updated: December 15, 2020 19:30 IST

Open in App

बलिया (उप्र), 15 दिसंबर उत्तर प्रदेश कांग्रेस समिति के अध्‍यक्ष अजय कुमार लल्‍लू ने कहा है कि प्रदेश में अगली जनवरी तक सभी न्‍याय पंचायत और पंचायत स्‍तर पर कांग्रेस की समितियां गठित कर दी जाएंगी।

प्रदेश कांग्रेस अध्‍यक्ष लल्‍लू मंगलवार को जिले के रसड़ा क्षेत्र के न्‍याय पंचायत अठिला के चंद्रवार चट्टी व नरही बाजार स्थित गांधी चबूतरे पर संगठन सृजन अभियान के तहत आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्‍होंने कहा कि प्रदेश में आठ हजार न्याय पंचायत व सात हजार ग्राम पंचायत हैं और सभी न्याय पंचायत व ग्राम पंचायत स्तर पर अगले साल जनवरी के अंत तक कांग्रेस की समितियां गठित कर दी जाएंगी।

उन्होंने भाजपा सरकार पर तीखे हमले करते हुए आरोप लगाया कि वह विरोध करने वालों पर ज्यादती की हद कर रही है और फर्जी मुकदमें दर्ज कर विरोधियों को जेल भेजा जा रहा है।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि नये कृषि कानूनों के जरिये भाजपा सरकार पूंजीवाद को बढ़ावा देकर गांव व गरीब की सम्पदा को छीनने का कार्य कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?