लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की समिति की बैठक: मंहगाई और बेरोजगारी पर सरकार को घेरने की बनी रणनीति

By भाषा | Updated: September 14, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 सितंबर राष्ट्रीय मुद्दों पर आंदोलन के लिए बनी कांग्रेस की नौ सदस्यीय समिति की मंगलवार को हुई बैठक में महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे पर सरकार को घेरने की रणनीति बनाई गई और इन विषयों तथा अन्य मुद्दों को लेकर आगे नरेंद्र मोदी सरकार के खिलाफ आंदोलन करते रहने का भी फैसला किया गया।

पार्टी के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह की अध्यक्षता वाली इस समिति की पहली बैठक में रिपुन बोरा और उदित राज ने राहुल गांधी को फिर से कांग्रेस का अध्यक्ष बनाए जाने की मांग भी उठाई।

सूत्रों ने बताया, ‘‘इस बैठक में कई प्रमुख मुद्दों पर चर्चा हुई। फिलहाल यह फैसला हुआ कि महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दों को लेकर सरकार को घेरा जाएगा। इन दोनों मुद्दों पर आंदोलन से जुड़े कार्यक्रमों पर कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी फैसला करेंगी।’’

उन्होंने कहा कि सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने के लिए सामाजिक संगठनों को भी साथ लिया जाएगा।

उधर, असम प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष रिपुन बोरा ने कहा, ‘‘बैठक में मैंने कहा कि आंदोलन का आगे बढ़कर नेतृत्व करने के लिए हमारे पास नेता भी होना चाहिए, इसलिए राहुल गांधी को फिर से अध्यक्ष बनाया जाए ताकि वह इन आंदोलनों का नेतृत्व करें और मोदी सरकार को पुरजोर ढंग से घेरा जाए।’’

उनके मुताबिक, पूर्व सांसद उदित राज ने भी यह मांग की।

इस बैठक में कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा भी मौजूद थीं जो इस समिति की सदस्य हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

क्राइम अलर्टसत्तू को लेकर झगड़ा, दुकानदार रवि चौहान ने ड्राइवर अली हुसैन का सिर धड़ से किया अलग, भीड़ ने सत्तू बेचने वाले को पीट पीटकर मार डाला

क्रिकेटदेखिए वीडियो, अंतिम ओवर ड्रामा और कैसे दिल्ली की टीम 1 रन से हारी, गुजरात ने पलटी बाजी?

क्रिकेटआखिर क्यों टीम को जीत दिलाकर नहीं लौटते?, मैच खत्म करने के बाद लौटते हैं विराट कोहली, सवाल पर भड़के बाबर आज़म?, वीडियो

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

भारत अधिक खबरें

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतVIDEO: पुडुचेरी सीएम ने डाला अपना वोट, 'स्वैग' में बाइक चलाते मतदान केंद्र से निकले

भारतमां कामाख्या मंदिर में पूजा-अर्चना, असम सीएम सरमा और पत्नी रिनिकी भुइयां माता द्वार पहुंचे, वीडियो

भारतबिहार के नए मुख्यमंत्री की नियुक्ति को लेकर एनडीए में कोई मतभेद नहीं?, भाजपा अध्यक्ष नितिन नबीन ने कहा-भाजपा ने हमेशा गठबंधन धर्म का सम्मान किया