लाइव न्यूज़ :

संसद में किसानों का मुद्दा नहीं उठाने के लिए कांग्रेस की भाजपा से सांठगांठ : आप सांसद

By भाषा | Updated: February 3, 2021 19:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन फरवरी राज्यसभा की कार्यवाही बाधित करने पर मार्शल की मदद से सदन से बाहर किये जाने के बाद आम आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह ने बुधवार को दावा किया कि कांग्रेस ने संसद में किसानों के मुद्दे को अलग से और आक्रामक तरीके से नहीं उठाने के लिए भाजपा के साथ पिछले दरवाजे से हाथ मिला लिया है।

सिंह ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि कांग्रेस को केंद्र द्वारा हाल ही में लागू विवादास्पद कृषि कानूनों पर अपना रुख स्पष्ट करना चाहिए।

राज्यसभा में बुधवार को आम आदमी पार्टी के तीन सदस्यों संजय सिंह, सुशील गुप्ता और एनडी गुप्ता को सदन की कार्यवाही बाधित करने पर दिन भर के लिए निलंबित कर दिया गया। बाद में उन्हें मार्शल की मदद से सदन से बाहर किया गया।

सुबह, उच्च सदन में शून्यकाल समाप्त होने पर संजय सिंह ने आंदोलन कर रहे किसानों से जुड़ा मुद्दा उठाने का प्रयास किया। लेकिन सभापति एम वेंकैया नायडू ने उन्हें अनुमति नहीं दी और कहा कि सदस्य राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर होने वाली चर्चा में अपनी बात रख सकते हैं।

सिंह ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘कांग्रेस ने भाजपा के साथ पिछले दरवाजे से हाथ मिला लिया है ताकि संसद में किसानों के मुद्दे को अलग से और आक्रामक तरीके से नहीं उठाया जा सके।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज जब आप सांसदों को राज्यसभा से मार्शल की मदद से बाहर निकाला गया तो कांग्रेस पार्टी चुप्पी साधे रही।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

पूजा पाठRashifal 08 April 2026: आज धन संचय करने में सफल होंगे तुला राशि के लोग, जानें अपनी राशि का फल

विश्वजो खुद को नायक कहता है, खलनायक से भी अधिक भयावह लगता है!

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू