लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने गुजरात में कोरोना वायरस से 27, 000 मौतें होने का दावा किया

By भाषा | Updated: May 26, 2021 22:15 IST

Open in App

अहमदाबाद, 26 मई कांग्रेस ने बुधवार को दावा किया कि गुजरात सरकार के 9000 से अधिक मौतों के आंकड़ों के विपरीत राज्य में अब तक 27000 से अधिक लोगों की कोविड-19 के चलते जान चली गयी । उसने मांग की कि उन सभी के परिवारों को चार-चार लाख रूपये का मुआवजा दिया जाए।

राज्य सरकार ने इस माह के प्रारंभ में इस आरोप से इनकार किया था कि कोविड-19 से हुई मौतों की कम रिपोर्टिंग की गयी।

कांग्रेस ने गुजरात में पिछले एक साल में कोरोना वायरस एवं अन्य कारणों से दर्ज की गयी मौतों के सटीक आंकड़े पर ‘श्वेतपत्र’ की भी मांग की।

नवीनतम सरकारी आंकड़ों के अनुसार राज्य में अबतक 9701 लोगाों ने इस संक्रमण से जान गंवायी है।

प्रदेश काग्रेस अध्यक्ष अमित चावड़ा ने संवाददाताओं से कहा कि इस महामारी के फैलने के बाद से कोविड-19 से हुई मौतों पर जानकारियां इकट्ठा करने के लिए पार्टी ने दो सप्ताह के लिए ऑनलाइन अभियान शुरू किया।

उन्होंने बताया कि 17300 से अधिक व्यक्तियों ने ‘गूगल फार्म’ के माध्यम से अपने रिश्तेदारों की मौत की सूचना दी और करीब 10,000 फार्म कांग्रेस कार्यालयों में आये हैं।

चावड़ा ने कहा, ‘‘ यह दर्शाता है कि गुजरात में अब तक 27,000 से अधिक व्यक्तियों की जान गयी है। करीब 22 फीसद की मौत घरों में हुई और 77 फीसद से अधिक की अस्पतालों में जान गयी। वे शायद ऑक्सीजन की कमी या वेंटीलेटरों की अनुपलब्धता की वजह से हुई। ’’

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘ हम ये फार्म सत्यापन के लिए सरकार को सौंपेंगे। सरकार को अपना सर्वेक्षण कराना चाहिए। हम चाहते हैं कि सरकार सभी मृतकों के परिवारों को चार चार लाख रूपये का मुआवजा दे। आपदा प्रबंधन अधिनियम में इस संबंध में प्रावधान है।’’

मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने इस आरोपों से इनकार किया था कि राज्य सरकार कोरोना वायरस से हुई मौतों पर कुछ छिपा रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे