लाइव न्यूज़ :

पंजाब विधानसभा चुनावः कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने नियुक्त चार सलाहकार, देखें कौन-कौन शामिल

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: August 11, 2021 22:26 IST

Punjab assembly elections: मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अमर सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में फतेहगढ़ साहिब (एससी) सीट से जीत हासिल की।

Open in App
ठळक मुद्देपूर्व आईपीएस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के पति हैं।बाबा फरीद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्यारे लाल ग्राग और राजनीतिक विश्लेषक मलविंदर सिंह माल को भी नियुक्त किया है। सिद्धू स्थानीय निकाय मंत्री थे तब लोकसभा सदस्य अमर सिंह उनके सलाहकार थे।

Punjab assembly elections:  कांग्रेस की पंजाब इकाई के प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने बुधवार को लोकसभा सदस्य अमर सिंह और भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के पूर्व अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा सहित चार सलाहकार नियुक्त किए।

 

पिछले महीने प्रदेश कांग्रेस का प्रमुख बनने के बाद सिद्धू ने पहली बार ऐसी नियुक्ति की है। पूर्व किक्रेटर और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने एक चिट्ठी में कहा, “मैं पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष के रूप में तत्काल प्रभाव से चार सलाहकारों को नियुक्त करता हूं। मैं व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक पंजाबी के बेहतर भविष्य के लिए इनमें से प्रत्येक को उनके दृष्टिकोण के लिए बहुत सम्मान देता हूं।”

जब सिद्धू स्थानीय निकाय मंत्री थे तब लोकसभा सदस्य अमर सिंह उनके सलाहकार थे। बाद में, मध्य प्रदेश कैडर के पूर्व आईएएस अधिकारी अमर सिंह ने 2019 के लोकसभा चुनाव में फतेहगढ़ साहिब (एससी) सीट से जीत हासिल की। पूर्व आईपीएस अधिकारी मोहम्मद मुस्तफा कैबिनेट मंत्री रजिया सुल्ताना के पति हैं।

प्रदेश कांग्रेस प्रमुख के रूप में नामित होने के बाद, सिद्धू कई नेताओं के पास पहुंचे थे और उनके आवासों पर गए थे और सुल्ताना उनमें से एक थी। वर्ष 2019 में मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह की अगुवाई वाली सरकार द्वारा आईपीएस अधिकारी दिनकर गुप्ता को पुलिस महानिदेशक नियुक्त करने को मुस्तफा ने अन्य आईपीएस अधिकारी सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय के साथ चुनौती दी थी।

मुस्तफा और चट्टोपाध्याय सहित पांच वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों को नजरअंदाज करके गुप्ता को राज्य का पुलिस प्रमुख नियुक्त किया गया था। सिद्धू ने अपने सलाहकारों के तौर पर स्वास्थ्य कार्यकर्ता और स्वास्थ्य विज्ञान बाबा फरीद विश्वविद्यालय के पूर्व कुलसचिव प्यारे लाल ग्राग और राजनीतिक विश्लेषक मलविंदर सिंह माल को भी नियुक्त किया है। 

टॅग्स :पंजाब विधानसभा चुनावनवजोत सिंह सिद्धूकांग्रेसअमरिंदर सिंह
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

भारत अधिक खबरें

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया