लाइव न्यूज़ :

ओबामा की टिप्पणियों पर बहस के बीच कांग्रेस का आरोप: चलाया जा रहा है प्रायोजित एजेंडा

By भाषा | Updated: November 13, 2020 15:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 13 नवंबर कांग्रेस ने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा की पुस्तक में राहुल गांधी के संदर्भ में की गई टिप्पणियों को लेकर मीडिया में चल रही बहस के बीच शुक्रवार को दावा किया कि इस मामले पर प्रायोजित एजेंडा चलाया जा रहा है।

पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि कांग्रेस किसी एक व्यक्ति की पुस्तक में प्रकट की गई राय पर टिप्पणी नहीं करती।

उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘ मैं प्रायोजित एजेंडा चला रहे मीडिया के कुछ अतिउत्साही मित्रों को विनम्रता के साथ यह याद दिलाना चाहूंगा कि हम किसी पुस्तक में एक व्यक्ति द्वारा प्रकट की गई राय पर टिप्पणी नहीं करते। अतीत में भी एक नेता को लोगों एवं एजेंसियों द्वारा ‘मनोरोगी’ और ‘मास्टर डिवाइडर’ कहा गया। हमने इन टिप्पणियों का संज्ञान भी नहीं लिया।’’

गौरतलब है कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ओबामा ने अपने संस्मकरण में कहा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी में एक ऐसे ‘घबराए हुए और अनगढ़’ छात्र के गुण हैं जो अपने शिक्षक को प्रभावित करने की चाहत रखता है लेकिन उसमें ‘विषय में महारत हासिल’ करने की योग्यता और जूनून की कमी है।

न्यूयॉर्क टाइम्स ने ओबामा के संस्मरण ‘ए प्रॉमिस्ड लैंड’ की समीक्षा की है। इसमें पूर्व राष्ट्रपति ने दुनियाभर के राजनीतिक नेताओं के अलावा अन्य विषयों पर भी बात की है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी