Raebareli Lok Sabha seat: रायबरेली लोकसभा सीट से आगे चल रहे कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी
By मनाली रस्तोगी | Updated: June 4, 2024 09:50 IST2024-06-04T09:49:26+5:302024-06-04T09:50:32+5:30
जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए 400 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रहा है, वहीं विपक्षी दल इंडिया को लगभग 295 सीटें जीतने का भरोसा है।

Raebareli Lok Sabha seat: रायबरेली लोकसभा सीट से आगे चल रहे कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव 2024 के लिए मतगणना जारी है। 19 अप्रैल से 1 जून के बीच 543 लोकसभा सीटों पर सात चरणों में मतदान हुआ। जहां सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाला एनडीए 400 सीटों का लक्ष्य लेकर चल रहा है, वहीं विपक्षी दल इंडिया को लगभग 295 सीटें जीतने का भरोसा है। इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है।
Congress candidate from Uttar Pradesh's Raebareli Lok Sabha seat Rahul Gandhi leading from the seat with a margin of 2126 votes.
— ANI (@ANI) June 4, 2024
(file pic)
#LokSabhaElections2024pic.twitter.com/VdMDwab4jP
उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार राहुल गांधी आगे चल रहे हैं। रायबरेली पिछले दो दशक से सोनिया गांधी का निर्वाचन क्षेत्र रहा है। राहुल गांधी इस बार उस सीट से किस्मत आजमा रहे हैं जिसका प्रतिनिधित्व पूर्व में सोनिया गांधी, इंदिरा गांधी और फिरोज गांधी करते रहे हैं। भाजपा ने दिनेश प्रताप सिंह को रायबरेली से अपना उम्मीदवार घोषित किया था। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में सोनिया गांधी से हार गए थे।
543 सीटों के लिए लोकसभा चुनाव 19 अप्रैल से शुरू होकर सात चरणों में हुए थे, जबकि आखिरी चरण 1 जून को हुआ था। भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री के रूप में नरेंद्र मोदी के साथ केंद्र में एक दुर्लभ तीसरे कार्यकाल की मांग कर रही है।