लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत मंगराज नहीं रहे

By भाषा | Updated: April 14, 2021 19:10 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 14 अप्रैल ओड़िशा में पीपली विधानसभा क्षेत्र में 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव से तीन दिन पहले बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी अजीत मंगराज का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उपचुनाव के स्थगित कर दिये जाने की संभावना है।

मंगराज (53) को पिछले सप्ताह चुनाव प्रचार के दौरान बीमार पड़ जाने के बाद अस्पताल में भर्ती किया गया था। उन्होंने शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित हो जाने की घोषणा की थी।

राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

राजभवन से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘ माननीय राज्यपाल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पीपली विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी अजीत मंगराज के निधन पर शोक प्रकट किया है और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।’’

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं कांग्रेस उम्मीदवार अजीत मंगराज के निधन की खबर पाकर दुखी हूं जो पीपली विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे थे। मेरी संवेदनाएं इस दुखद घड़ी में उनके शोक संतप्त परिवार के लिए हैं।’’

पटनायक ने सोमवार को मंगराज के परिवार के सदस्यों को फोन उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा था।

प्रधान ने कहा, ‘‘ वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और आज उनका निधन हो गया। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवार के सदस्यों को इस दुख को झेलने की ताकत देने की प्रार्थना करता हूं।’’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप माझी ने कहा कि मंगराज का रक्त ऑक्सीजन स्तर 30 फीसदी के नीचे चला गया था और वह बच नहीं सके।

पूर्व सांसद ने कहा, ‘‘ महामारी के दौरान चुनाव कराना हमारी गलती है। कांग्रेस उम्मीदवार संक्रमण के शिकार हो गये। महामारी के दौरान चुनाव नहीं होना चाहिए।’’

माझी ने कहा कि उम्मीदवार की मृत्यु के कारण 17 अप्रैल के उपचुनाव के स्थगित हो जाने की संभावना है।

पिछले साल अक्टूबर में वरिष्ठ बीजद विधायक प्रदीप महारथी का निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव की जरूरत हुई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह