लाइव न्यूज़ :

ओड़िशा विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अजीत मंगराज नहीं रहे

By भाषा | Updated: April 14, 2021 20:14 IST

Open in App

भुवनेश्वर, 14 अप्रैल ओड़िशा में पिपिली विधानसभा क्षेत्र में 17 अप्रैल को होने वाले उपचुनाव से तीन दिन पहले बुधवार को कांग्रेस प्रत्याशी अजीत मंगराज का यहां एक निजी अस्पताल में निधन हो गया। परिवार के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उपचुनाव रद्द होने की संभावना है।

मंगराज (53) को पिछले सप्ताह चुनाव प्रचार के दौरान बीमार पडने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उन्होंने शनिवार को कोविड-19 से संक्रमित होने की सूचना दी थी।

राज्यपाल गणेशी लाल, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक, केंद्रीय मंत्री धमेंद्र प्रधान और वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं ने उनके निधन पर शोक प्रकट किया।

राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी एस के लोहानी ने पुरी के जिला चुनाव अधिकारी से मंगराज की मृत्यु पर रिपोर्ट मांगी है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उपचुनाव के वास्ते चल रहा चुनाव प्रचार भी बुधवार को ही थम गया जबकि उसका आखिरी दिन बृहस्पतविार था।

राजभवन से जारी बयान में कहा गया है, ‘‘ माननीय राज्यपाल ने वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पिपिली विधानसभा उपचुनाव में प्रत्याशी अजीत मंगराज के निधन पर शोक प्रकट किया है और उनके परिवार के सदस्यों के प्रति संवेदना व्यक्त की है।’’

मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘‘ मैं कांग्रेस उम्मीदवार अजीत मंगराज के निधन की खबर पाकर दुखी हूं जो पिपिली विधानसभा उपचुनाव लड़ रहे थे। मेरी संवेदनाएं इस दुखद घड़ी में उनके शोक संतप्त परिवार के साथ हैं।’’

पटनायक ने सोमवार को मंगराज के परिवार के सदस्यों को फोन कर उनसे उनके स्वास्थ्य के बारे में पूछा था।

प्रधान ने कहा, ‘‘ वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे और आज उनका निधन हो गया। मैं भगवान से उनकी आत्मा की शांति और उनके परिवार के सदस्यों को इस दुख को झेलने की ताकत देने की प्रार्थना करता हूं।’’

वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रदीप माझी ने कहा कि मंगराज का रक्त ऑक्सीजन स्तर 30 फीसदी के नीचे चला गया था और वह बच नहीं सके।

पूर्व सांसद ने कहा, ‘‘ महामारी के दौरान चुनाव कराना हमारी गलती है। कांग्रेस उम्मीदवार संक्रमण के शिकार हो गये। महामारी के दौरान चुनाव नहीं होना चाहिए।’’

माझी ने कहा कि उम्मीदवार की मृत्यु के कारण 17 अप्रैल को होने वाला उपचुनाव रद्द किए जाने की संभावना है।

पिछले साल अक्टूबर में वरिष्ठ बीजद विधायक प्रदीप महारथी का निधन हो जाने के कारण इस सीट पर उपचुनाव कराया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

ज़रा हटकेबिहार के बक्सर जिले से सामने आई है एक दिलचस्प प्रेम कहानी, दो महिलाओं ने कर ली आपस में शादी, एक पहले से थी विवाहित, दूसरी कुंवारी

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए