लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु में कांग्रेस सीटों के लिए सिर्फ कह सकती है, आखिरी फैसला स्टालिन को करना है: अय्यर

By भाषा | Updated: January 8, 2021 17:31 IST

Open in App

(आसिम कमाल)

नयी दिल्ली, आठ जनवरी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मणिशंकर अय्यर ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव से कुछ महीने पहले कहा है कि उनकी पार्टी गठबंधन में सीटों के लिए सिर्फ कह सकती है, लेकिन आखिरी फैसला द्रमुक नेता ‘थलपति’ (सेनापति) एमके स्टालिन को करना है।

उन्होंने यह भी कहा कि द्रमुक की ओर से जितनी भी सीटें दी जाएंगी, कांग्रेस उसे स्वीकार करेगी।

तमिलनाडु में विधानसभा चुनाव इस साल अप्रैल-मई में प्रस्तावित है।

राज्य विधानसभा चुनाव के लिए गठित कांग्रेस की तीन प्रमुख समितियों में शामिल अय्यर ने ‘पीटीआई-भाषा’ को दिए साक्षात्कार में कहा कि अगर सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक इस चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन करती है तो यह उसके लिए नुकसानदेह साबित होगा।

विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन बरकरार रखने से संबंधित अनाद्रमुक नेतृत्व के हालिया बयानों को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि अगर इसकी अटकलें हैं तो भी वह इसे तब तक हकीकत नहीं मानेंगे जब तक यह चुनाव अभियान में नजर नहीं आता और अन्नाद्रमुक के विभिन्न गुटों के रुख का पता नहीं चल जाता।

बहरहाल, उन्होंने यह दावा भी किया कि अगर यह गठबंधन हो जाता है तो यह अन्नाद्रमुक के लिए नुकसानदेह होगा।

यह पूछे जाने पर कि बिहार चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद द्रमुक से सीटों के तालमेल पर कांग्रेस का क्या रुख होगा तो अय्यर ने कहा कि द्रमुक इस गठबंधन का प्रमुख साझेदार है और ‘हम सिर्फ उनसे सीटों के लिए कह सकते हैं, देना उनको है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘द्रमुक ने लोकसभा चुनाव के समय 12 सीटें देने का फैसला किया, लेकिन फिर उसने नौ सीटों से ज्यादा देने से इनकार कर दिया। उनका कहना था कि पुडुचेरी की सीट वे छोड़ रहे हैं और यह कांग्रेस की 10वीं सीट होगी। इसलिए कांग्रेस तो आग्रह करेगी, लेकिन आखिरी फैसला तो ‘थलपति’ स्टालिन को करना है और थलपति यथार्थवादी रहेंगे।’’

पूर्व केंद्रीय मंत्री के मुताबिक, जो भी सीटें द्रमुक की ओर से दी जाएंगी वो कांग्रेस स्वीकार करेगी।

कांग्रेस साल 2016 के विधानसभा चुनाव में भी द्रमुक के साथ गठबंधन में थी और कुल 234 सीटों में से 41 उसके हिस्से में आई थी, हालांकि वह आठ ही जीत सकी।

अय्यर ने यह दावा भी किया कि इस चुनाव में भी तमिलनाडु के भीतर भाजपा कुछ खास नहीं कर सकेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

क्राइम अलर्टसरपंच साहब पैसा चाहिए तो 6.37 लाख रुपये रिश्वत दो?, प्रथम श्रेणी अधिकारी विलास लाड अरेस्ट

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं