लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार की गारंटी दे सकती है : भाजपा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: March 15, 2021 17:24 IST

Open in App

ढाकुआखाना (असम), 15 मार्च भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने असम में सत्ता मिलने पर पांच बातों की गारंटी का वादा किया है, लेकिन वह सिर्फ ‘भ्रष्टाचार की गारंटी’ दे सकती है।

नड्डा ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि आजकल कांग्रेस के कई नेता असम आ रहे हैं और पांच गारंटी की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने हाल ही में असम में चुनाव प्रचार के दौरान पांच-गारंटी वाला अभियान शुरू किया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘60 साल तक कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त रहे, इस कारण पिछले पांच साल से हम सिर्फ गड्ढे भर रहे हैं, सड़कों की मरम्मत कर रहे हैं, दो लेन की सड़कों को चार और छह लेन की बना रहे हैं।’’

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ भाजपा के पास मिशन है, जबकि ‘‘कांग्रेस को तो सिर्फ कमीशन में दिलचस्पी है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ ‘लटकाने’, ‘अटकाने’, ‘भटकाने’ में यकीन रखती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘जोड़ने’ में विश्वास करते हैं। नड्डा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने अपने प्रयासों से असम और पूर्वोत्तर राज्यों को भारत की मुख्यधारा से जोड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को राज्य में सर्बानंद सोनोवाल नीत भाजपा सरकार ने मूर्त रूप दिया जिससे असम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है।

नड्डा ने कहा, ‘‘इस सीट से 27 मार्च को भाजपा के उम्मीदवार नबकुमार डोले को जीत दिलाने की जिम्मेदारी राज्य के लोगों की है और हम आपको आश्वासन देते हैं कि सरकार सभी लंबित कामों को अगले पांच साल में पूरा करेगी।’’

नड्डा चुनाव प्रचार के सिलसिले में आज असम आए हैं। वह सूतिया या बारचाल्ला में भी रैलियों को संबोधित करेंगे।

असम में 126 सदस्यीय विधानसभा के लिए तीन चरणों में 27 मार्च, एक अप्रैल और छह अप्रैल को चुनाव होने हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस