कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार की गारंटी दे सकती है : भाजपा अध्यक्ष

By भाषा | Updated: March 15, 2021 16:10 IST2021-03-15T16:10:46+5:302021-03-15T16:10:46+5:30

Congress can only guarantee corruption: BJP president | कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार की गारंटी दे सकती है : भाजपा अध्यक्ष

कांग्रेस सिर्फ भ्रष्टाचार की गारंटी दे सकती है : भाजपा अध्यक्ष

ढाकुआखाना (असम), 15 मार्च भाजपा अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने सोमवार को कहा कि कांग्रेस ने असम में सत्ता मिलने पर पांच-गारंटी का वादा किया है, लेकिन वह सिर्फ ‘भ्रष्टाचार की गारंटी’ दे सकती है।

नड्डा ने यहां एक चुनावी रैली में कहा कि आजकल कांग्रेस के कई नेता असम आ रहे हैं और पांच गारंटी की बात कर रहे हैं।

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने हाल ही में असम में चुनाव प्रचार के दौरान पांच-गारंटी वाला अभियान शुरू किया।

भाजपा अध्यक्ष ने कहा, ‘‘60 साल तक कांग्रेस के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त रहे, इस कारण पिछले पांच साल से हम सिर्फ गड्ढे भर रहे हैं, सड़कों की मरम्मत कर रहे हैं, दो लेन की सड़कों को चार और छह लेन की बना रहे हैं।’’

भाजपा अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि सिर्फ भाजपा के पास मिशन है, ‘‘कांग्रेस को तो सिर्फ कमीशन में दिलचस्पी है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सिर्फ ‘लटकाना’, ‘अटकाना’, ‘भटकाना’ में यकीन रखती है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ‘जोड़ने’ में विश्वास करते हैं। नड्डा ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री मोदी ने अपने प्रयासों से असम और पूर्वोत्तर राज्यों को भारत की मुख्यधारा से जोड़ा है।’’

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के प्रयासों को राज्य में सर्बानंद सोनोवाल नीत भाजपा सरकार ने मूर्त रूप दिया जिससे असम विकास के रास्ते पर आगे बढ़ा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress can only guarantee corruption: BJP president

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे