महाराष्ट्र में भविष्य में होने वाले चुनाव अकेले लड़ सकती है कांग्रेस: पटोले

By भाषा | Updated: March 28, 2021 00:13 IST2021-03-28T00:13:16+5:302021-03-28T00:13:16+5:30

Congress can contest future elections in Maharashtra alone: Patole | महाराष्ट्र में भविष्य में होने वाले चुनाव अकेले लड़ सकती है कांग्रेस: पटोले

महाराष्ट्र में भविष्य में होने वाले चुनाव अकेले लड़ सकती है कांग्रेस: पटोले

ठाणे, 27 मार्च महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष नाना पटोले ने शनिवार को कहा कि उनकी पार्टी राज्य में भविष्य में होने वाले चुनाव अकेले लड़ने की संभावना तलाश रही है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से यह बात कही।

पटोले ने कहा कि राज्य की महा विकास आघाड़ी सरकार के सहयोगी के तौर पर कांग्रेस के सत्ता में होने बावजूद पार्टी कार्यकर्ताओं के काम नहीं हो पा रहे हैं।

ठाणे जिले के भिवंडी शहर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की सभा को संबोधित करते हुए पटोले ने कहा पार्टी छोड़ राकांपा में जाने वाले 18 पार्षदों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने कहा, ''उन्हें पार्टी से निष्कासित किया जाएगा और पार्षद के तौर पर उनकी सदस्यता रद्द कराई जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress can contest future elections in Maharashtra alone: Patole

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे