लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने असम में भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार किया: जितेंद्र सिंह

By भाषा | Updated: March 27, 2021 19:49 IST

Open in App

गुवाहाटी, 27 मार्च केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने शनिवार को कहा कि असम और पूरे पूर्वोत्तर क्षेत्र के लोगों के मन में भाजपा के खिलाफ "जहर" घोलने के लिए कांग्रेस द्वारा बहुत सारी गलतफहमियां और संदेह फैलाये गए, लेकिन भाजपा ने इनका अच्छी तरह से मुकाबला किया है।

सिंह ने कहा कि सात साल पहले, कांग्रेस ने यह दुष्प्रचार किया था कि यदि भाजपा पूर्वोत्तर के किसी भी राज्य में सत्ता में आयी तो वह लोगों के खान-पान की आदतों और जीवन शैली में हस्तक्षेप करना शुरू कर देगी, लेकिन ‘‘हम लोगों के साथ जुड़े और उन्हें समझाया कि भाजपा एक ऐसा संगठन है, जो समाज के सभी वर्गों के साथ बिना किसी पक्षपात या भेदभाव के समान व्यवहार करता है।’’

प्रधानमंत्री कार्यालय में राज्य मंत्री ने कहा, ‘‘हाल में, कांग्रेस पार्टी ने संशोधित नागरिकता अधिनियम या सीएए लागू होने पर लोगों को हो सकने वाली काल्पनिक कठिनाइयों और पीड़ाओं के बारे में एक धारणा फैलाई। लेकिन पिछले दो वर्षों में लोगों को अहसास हुआ कि यह सब भाजपा सरकार के खिलाफ दुष्प्रचार था और उस तरह का कुछ नहीं हुआ।’’

सिंह ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमने पिछले सात वर्षों में लोगों का विश्वास जीतने और हमारे बारे में सभी संदेहों और भ्रांतियों को दूर करने के लिए दिन-रात काम किया है। कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ दुष्प्रचार किया लेकिन हमने उसका मुकाबला किया और लोगों ने अपने कल्याण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में विश्वास किया।’’

सिंह ने कहा, पिछले सात वर्षों में, ‘‘हमने असम को सफलतापूर्वक विकास की पटरी पर ला दिया है।’’

सिंह ने कहा, ‘‘हम और पांच साल का समय मांगते हैं ताकि हम परियोजनाओं को पूरा कर सकें और उन परियोजनाओं को लागू कर सकें जो लोगों के कल्याण के लिए बनाई गई हैं, खासकर युवाओं और महिलाओं के लिए।’’

असम में विधानसभा की 126 सीटों में 47 सीटों पर शनिवार को पहले चरण के तहत मतदान हुआ, जबकि 39 और 40 सीटों पर क्रमशः 1 अप्रैल और 6 अप्रैल को मतदान होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता