लाइव न्यूज़ :

चिदंबरम के समर्थन में उतरी कांग्रेस, कहा- बीजेपी सरकार ने CBI-ED को व्यक्तिगत बदला लेने वाली एजेंसी में तब्दील किया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 22, 2019 10:58 IST

पी. चिदंबरम के समर्थन में कांग्रेस उतर आई है और उसने जमकर बीजेपी सरकार पर निशाना साधा। रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम पर कोई FIR दर्ज नहीं है। पी चिदंबरम का नाम कहीं नहीं है।

Open in App
ठळक मुद्देकांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार सीबीआई और ईडी को व्यक्तिगत बदला लेने वाला एजेंसी में तब्दील कर दिया है। उन्होंने कहा है कि यह लोकतंत्र की हत्या है, अर्थव्यवस्था की हालत खराब है। हम देख रहे हैं कि किस तरह से बीजेपी की सरकार इसपर से ध्यान हटाने के लिए काम कर रही है।

कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा है कि मौजूदा भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) सरकार सीबीआई और ईडी को व्यक्तिगत बदला लेने वाला एजेंसी में तब्दील कर दिया है। देश के पूर्व गृह मंत्री और वित्त मंत्री को गिरफ्तार किया गया है, यह मोदी सरकार के व्यक्तिगत बदला के लिए किसी भी हद तक गिर जाने का सबूत है।

उन्होंने कहा है कि यह लोकतंत्र की हत्या है, अर्थव्यवस्था की हालत खराब है। हम देख रहे हैं कि किस तरह से बीजेपी की सरकार इसपर से ध्यान हटाने के लिए काम कर रही है। देश का हर सेक्टर मंदी की मार झेल रहा है, फैक्ट्रियां, व्यापार, बिजनेस में तालाबंदी हो रही है जिससे ध्यान हटाने के लिए मोदी सरकार ने ये प्रपंच रचा है।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि पी चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति चिदंबरम पर कोई FIR दर्ज नहीं है। पी चिदंबरम का नाम कहीं नहीं है। कार्ति चिदंबरम के निवास पर चार बार रेड डाला जा चुका है, 20 बार से ज्यादा कार्ति ईडी-सीबीआई के सामने पेश हो चुके हैं, लेकिन कोई भी सबूत जांच एजेंसी जनता के समक्ष पेश नहीं कर सकी। ये केस 12 साल पुराना है, 6 साल से मोदी सरकार हैं, 2019 में गिरफ्तारी का क्या मतलब है। 

उन्होंने कहा कि देश में तमाशे के लिए पी चिदंबरम को गिरफ्तार किया गया। चिदंबरम को गिरफ्तार करने का ना सबूत है और ना कोई भी आधार है। 40 साल से देश की सेवा करने पी चिदंबरम के खिलाफ कोई सबूत नहीं है, जांच एजेंसियां अभी तक कोई आरोप पत्र दायर नहीं कर पाई है।

रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि चिदंबरम जी का अपराध यह है कि वह देश के लोगों को अर्थव्यवस्था के बारे में आगाह कर रहे हैं. देश के किसानों के साथ अब तो बिजनेसमैन भी आत्महत्या कर रहे हैं। लोगों की आवाज उठाने वाले को बीजेपी प्रताड़ित कर रही है। जो आवाज उठाएगा उसे बंद कर दिया जाएगा, निर्ममतापूर्वक कुचल दिया जाएगा।

टॅग्स :पी चिदंबरमकांग्रेसरणदीप सुरजेवालाभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह