लाइव न्यूज़ :

किसानों के समर्थन में उतरी कांग्रेस, खड़ा करेगी देश व्यापी आंदोलन

By शीलेष शर्मा | Updated: September 24, 2020 20:42 IST

किसानों ने तीन दिन तक "रेल रोको" की घोषणा की है जिसे कांग्रेस पूरा समर्थन दे रही है। दिल्ली में 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक किसानों के समर्थन में आंदोलन चलायेगी। 

Open in App
ठळक मुद्देकृषि कानूनों के विरोध में उतरे किसानों के समर्थन में कांग्रेस खुल कर सामने आई है पंजाब ,हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों का आंदोलन पहले ही उग्र हो चुका है।

नयी दिल्ली: कृषि कानूनों के विरोध में उतरे किसानों के समर्थन में खुल कर सामने आयी कांग्रेस ने किसानों के आंदोलन को देश व्यापी स्तर पर खड़ा करने की तैयारी शुरू कर दी है ,उच्चपदस्थ सूत्रों के अनुसार पार्टी ने सभी राज्यों के प्रभारियों को कहा है कि वह किसान संघटनों को लामबंद करने के लिये उन संघटनों से बात करें। 

संसद से सड़क तक कृषि विधेयकों के विरोध की घोषणा करने के बाद अब कांग्रेस राजधानी दिल्ली में इस आंदोलन का 26 सितंबर से आगाज़ करेगी ,जिसके लिये जिला और ब्लॉक स्तर पर समितियां गठित की जा रहीं हैं। पंजाब ,हरियाणा और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में किसानों का आंदोलन पहले ही उग्र हो चुका है। किसानों ने तीन दिन तक "रेल रोको" की घोषणा की है जिसे कांग्रेस पूरा समर्थन दे रही है। दिल्ली में 26 सितंबर से 10 अक्टूबर तक किसानों के समर्थन में आंदोलन चलायेगी। 

किसानों की समस्या को लेकर राहुल ने ट्वीट किया और मोदी सरकार पर हमला बोला ," किसान और मज़दूरों से बात करके उनकी समस्यायों का समाधान निकालने के बजाये मोदी अपने पीआर में व्यस्त हैं " पार्टी ने सोशल मीडिया के ज़रिये भी किसानों के समर्थन में मुहीम शुरू किया ,"आज देश की बात" वीडिओ के ज़रिये प्रधानमंत्री मोदी पर आरोप लगाया कि देश के 62 करोड़ खेती से जुड़े लोग आंदोलन कर रहे हैं लेकिन मोदी किसान को बंधक बनाने पर उतारू हैं।

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल