लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने अन्नाद्रमुक सरकार को ‘कठपुतली’, मोदी का ‘टूलकिट’ बताया

By भाषा | Updated: March 31, 2021 22:47 IST

Open in App

चेन्नई, 31 मार्च कांग्रेस ने बुधवार को सत्तारूढ़ अन्नाद्रमुक पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए और लोगों को आश्वासन दिया कि अगर तमिलनाडु में द्रमुक नीत गठबंधन की सरकार बनती है तो उनकी निष्पक्ष जांच कराई जाएगी।

गौरतलब है कि कांग्रेस राज्य में द्रमुक नीत गठबंधन का घटक दल है।

पार्टी महासचिव रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि अन्नाद्रमुक सरकार केंद्र की कठपुतली है।

उन्होंने कहा, ‘‘पांच साल तक कठपुतली अन्नाद्रमुक सरकार रहने के बाद यह अब मोदी टूलकिट कठपुतली है, जो श्री नरेंद्र मोदी के हाथों खेल रही है।’’

उन्होंने अन्नाद्रमुक सरकार पर केंद्र के सामने आत्मसमर्पण करने का आरोप लगाया।

सुरजेवाला ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि तमिलनाडु के लिये पारदर्शिता, जवाबदेही और बदलाव की मांग करने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन के पक्ष में मतदान करके ही तमिलनाडु आगे बढ़ सकता है।

उन्होंने अन्नाद्रमुक सरकार पर ठेकों, सड़क निर्माण परियोजनाओं समेत अन्य कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप लगाए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वमेरे दिमाग से कभी नहीं जाएगा ईरान युद्ध, नाटो ने मुझे गम दिया?, राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा-नाटो एक कागजी शेर, व्लादिमीर पुतिन भी नहीं डरते

ज़रा हटकेVIDEO: रफ्तार और बारिश का कहर, ट्रक में घुसी इनोवा; चेन्नई-कोलकाता नेशनल हाईवे पर भीषण हादसा

कारोबारकृत्रिम बुद्धिमत्ता पर फोकस कीजिए?, हरियाणा के मुख्य सचिव अनुराग रस्तोगी ने कर्मयोगी प्लेटफॉर्म से जुड़ने को कहा, लिखा पत्र

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत अधिक खबरें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता