लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस की तरह भाजपा में भी गुटबाजी तेज, मुख्यमंत्री योगी के बाद सीएम येदियुरप्पा को हटाने की मांग

By शीलेष शर्मा | Updated: June 8, 2021 21:14 IST

कर्नाटक विधानसभा में सरकार के मुख्य सचेतक वी सुनील कुमार ने मंगलवार को पार्टी नेतृत्व से अनुरोध किया कि विधायकों और कार्यकर्ताओं को अपनी बात रखने के लिए एक "मंच" मुहैया कराया जाए।

Open in App
ठळक मुद्देमुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा को हटाए जाने को लेकर चल रही है।भाजपा के कर्नाटक प्रभारी व राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह, एक अन्य राष्ट्रीय महासचिव सीटी रवि और कर्नाटक भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कतील को भी टैग किया है। कर्नाटक के अलावा बंगाल ,मध्य प्रदेश, असम में भी घमासान मचा हुआ है।

नई दिल्लीः कांग्रेस की तरह भाजपा में भी आंतरिक कलह ज़ोर पकड़ती जा रही है। उत्तर प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के खिलाफ उठी आवाज़ें अभी शांत भी नहीं हुई कि कर्नाटक में मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा को हटाने के लिये उनके ही विधायकों ने मोर्चा खोल दिया है।

इन विधायकों का आरोप है कि राज्य में ट्रांसफर-पोस्टिंग में येदियुरप्पा का परिवार खुल कर दखल दे रहा है। नतीजा समूची सरकार परिवार के इशारों पर चल रही है। कर्नाटक के अलावा बंगाल ,मध्य प्रदेश, असम में भी घमासान मचा हुआ है।

भाजपा सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मध्य प्रदेश में गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा की निगाह मुख्यमंत्री की कुर्सी पर जा टिकी है। नतीजा राज्य में शिवराज सिंह चौहान के ख़िलाफ़ विधायकों को लामबंद करने की कोशिश हो रही है। पार्टी सूत्र बताते हैं कि मोदी -शाह की जोड़ी भी शिवराज से खुश नहीं है, जिससे नरोत्तम मिश्रा को अंदरुनी समर्थन भी मिल रहा है। 

बंगाल में भाजपा के चुनाव हारने के बाद जहाँ प्रधानमंत्री मोदी और अमित शाह शुभेंदु अधिकारी को बढ़ावा दे रहे हैं, वहीं दूसरी ओर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष को हटाने के लिये मुहीम शुरू हो गयी है। घोष पर कथित रूप से आरोप है कि वह खनन और कोयला माफ़िया से मिले हुये हैं। असम में हेमंत बिस्व सरमा को मुख्यमंत्री बनाये जाने से पूर्व मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल खुश नहीं हैं, इस कारण मतभेद होने के बाबजूद इन नेताओं के बीच शीत युद्ध अंदर ही अंदर सुलग रहा है।

टॅग्स :बीएस येदियुरप्पाभारतीय जनता पार्टीकांग्रेसकर्नाटकउत्तर प्रदेशअसमपश्चिम बंगाल
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है