लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस-भाजपा ने वल्लभनगर और धारियावाद विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की

By भाषा | Updated: October 7, 2021 14:30 IST

Open in App

जयपुर, सात अक्टूबर सत्तारूढ़ कांग्रेस और विपक्ष दल भारतीय जनता पार्टी ने बृहस्पतिवार को राजस्थान के वल्लभनगर (उदयपुर), और धारियावाद (प्रतापगढ़) विधानसभा उपचुनाव के उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर दी।

उल्लेखनीय है कि धारियावाद से भाजपा विधायक गौतम लाल मीणा का 19 मई को कोरोना वायरस संक्रमण से निधन हो गया था। वहीं वल्लभनगर से कांग्रेस विधायक गजेंद्र सिंह शक्तावत का भी 20 जनवरी को कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद निधन हो गया था।

कांग्रेस ने शक्तावत की पत्नी प्रीति शक्तावत को वल्लभनगर से चुनाव मैदान में उतारा है और नागराज मीना को भाजपा के खेत सिंह मीना के खिलाफ धारियावाद से टिकट दिया गया है। वहीं भाजपा ने वल्लभनगर (उदयपुर) सीट पर हिम्मत सिंह झाला और धारियावाद (प्रतापगढ़) के लिये खेत सिंह मीना को उम्मीदवार बनाया है।

भाजपा ने धारियावाद से गौतम लाल मीना के परिवार के किसी सदस्य को टिकट देने की बजाय अन्य नेता खेत सिंह मीना को चुनाव मैदान में उतारा है। पार्टी सूत्रों के अनुसार खेत सिंह को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ का समर्थन प्राप्त है। वहीं वल्लभनगर (उदयपुर) सीट पर पार्टी ने स्थानीय राजपूत उम्मीदवार हिम्मत सिंह झाला को टिकट दिया है।

दोनों विधानसभा उपचुनाव के लिये नामांकन की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है। 11 अक्टूबर को नामांकन पत्रों की जांच व संवीक्षा होगी तथा 13 अक्तूबर तक नाम वापस लिए जा सकेंगे। 30 अक्तूबर को मतदान होगा, जबकि मतगणना दो नवंबर को करवाई जाएगी। राज्य की 200 सीटों वाली विधानसभा में इस समय कांग्रेस के 106 विधायक हैं जबकि भाजपा के 71, राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (आरएलपी) के तीन और माकपा और भारतीय ट्राइबल पार्टी (बीटीपी) के दो-दो विधायक हैं, वहीं 13 निर्दलीय विधायक है। दो सीटें रिक्त हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल