लाइव न्यूज़ :

मायावती ने कहा- संत रविदास की स्तुति का नाटक कर रही हैं कांग्रेस, बीजेपी और अन्य पार्टियां

By भाषा | Updated: February 9, 2020 14:37 IST

कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा संत रविदास जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वाराणसी पहुंची हैं।

Open in App
ठळक मुद्देमायावती ने कांग्रेस, भाजपा और अन्य पार्टियों पर संत रविदास के मंदिरों में जाकर निजी स्वार्थ के लिए ‘‘नाटकबाजी करने’’ का आरोप लगाया।​​​​​​​उन्होंने कहा कि यहां बसपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपनी सरकार के समय में संत रविदास को विभिन्न स्तरों पर पूरा-पूरा मान-सम्मान दिया है।

बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष मायावती ने कांग्रेस, भाजपा और अन्य पार्टियों पर संत रविदास के मंदिरों में जाकर निजी स्वार्थ के लिए ‘‘नाटकबाजी करने’’ का आरोप लगाया। मायावती ने रविवार को किए गए सिलसिलेवार ट्वीट में कहा "कांग्रेस, भाजपा और अन्य पार्टियां यहां उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार होने पर सन्त गुरु रविदास जी को कभी मान-सम्मान नहीं देती लेकिन सत्ता से बाहर होने पर ये अपने स्वार्थ में उनके मन्दिरों/स्थलों आदि में जाकर कई प्रकार की नाटकबाजी जरूर करती है। इनसे सतर्क रहें।"उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘जबकि यहां बसपा ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जिसने अपनी सरकार के समय में संत रविदास को विभिन्न स्तरों पर पूरा-पूरा मान-सम्मान दिया है। उन्हें भी अब विरोधी पार्टियां एक-एक करके खत्म करने में लगी हैं जो अति निन्दनीय है।’’मायावती का यह बयान ऐसे वक्त आया है जब कांग्रेस महासचिव और पार्टी की उत्तर प्रदेश प्रभारी प्रियंका गांधी वाड्रा संत रविदास जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए वाराणसी पहुंची हैं।

टॅग्स :मायावतीबहुजन समाज पार्टी (बसपा)भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा