लाइव न्यूज़ :

Congress, Bharat Bachao Rally: आज इस पार या उस पार का फैसला लेने का समय है, सबका साथ सबका विकास कहां है: सोनिया

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2019 14:03 IST

Congress Bharat Bachao rally: सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस आज रामलीला मैदान में कर रही भारत बचाओ रैली, जानिए लाइव अपडेट्स

Open in App

दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस आज 'भारत बचाओ रैली' कर रही है। पार्टी का कहना है कि इस रैली में वह पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार से देश में बढ़ती आर्थिक मंदी से लेकर बेरोजगारी तक के मुद्दों पर सवाल पूछेगी। पार्टी का दावा है कि इस रैली में देश भर से लाखों लोग हिस्सा लेंगे।

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि केवल दिल्ली से ही 50 हजार लोग इस रैली में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पार्टी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और बिहार से भी हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के इस रैली में पहुंचने की संभावना है। 

इस रैली को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं के संबोधित करने की संभावना है। 

कांग्रेस का कहना है कि उसकी यह रैली सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार की बढ़ती हुई महंगाई, प्याज, सब्जियों और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों, बढ़ोतरी, बेरोजगारी, गरीबी समेत अन्य मुद्दों को लेकर नाकामियों को जनता के सामने उजागर करने के लिए की जा रही है।

14 Dec, 19 01:37 PM

लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। जब मन करे राष्ट्रपति शासन लगा दो, जब मन करे बिना बहस के विधेयक पास करा दो...ये संविधान की धज्जिया उड़ा रहे हैं: सोनिया गांधी

14 Dec, 19 01:33 PM

आज देश में अंधेर नगरी-चौपट राजा जैसी स्थिति है। ये संविधान दिवस मनाने का दिखावा करते हैं लेकिन हर रोज संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं: सोनिया

14 Dec, 19 01:29 PM

किसानों को खाद, बीज, बिजली, दो वक्त की रोटी समय पर नहीं मिल रही है। सही समय पर बैंक का कर्ज किसानों को नहीं मिल रहा है: सोनिया गांधी

14 Dec, 19 01:28 PM

आज फैसला लेने का वक्त आ गया है। देश को बचाने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा: सोनिया गांधी 

14 Dec, 19 01:22 PM

आज जीडीपी 4 प्रतिशत पर जबकि बीजेपी ने जीडीपी मापने का तरीका भी बदल दिया। अगर जीडीपी पहले के तरीके से मापी जाती तो ये 2.5 प्रतिशत होती।

 

14 Dec, 19 01:18 PM

जो काम देश के दुश्मनों ने नहीं किया वही काम पीएम मोदी ने किया। गरीबों के पास पैसे नहीं होंगे तो अर्थव्यवस्था ठीक नहीं होंगी: राहुल गांधी

14 Dec, 19 01:14 PM

पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को नष्ट किया। आम आदमी का पैसा अंबानी-अडाणी को दे दिया: राहुल गांधी

14 Dec, 19 01:14 PM

कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी ने कहा- 'मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है। मेरा नाम राहुल गांधी है। मैं सच्चाई बोलने के लिए कभी माफी नहीं मागूंगा। माफी नरेंद्र मोदी को देश से मांगनी है।'

 

14 Dec, 19 12:44 PM

कांग्रेस की रैली में प्रियंका गांधी ने कहा- 'मैं देश के सभी नागरिकों से कहना चाहती हूं कि अपनी आवाज उठाए। आप इस देश को प्यार करते हैं तो इसकी आवाज बनें। अगर हम आवाज नहीं उठाते और डर के कारण बैठे रहे और इस स्थिति में भी चुप रहे तो हमारा संविधान बर्बाद हो जाएगा।'

 

14 Dec, 19 12:16 PM

पी चिदंबरम ने बोला सरकार पर हमला

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा,  'पिछले 6 महीनों में मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। फिर भी मंत्री पूरी तरह से अनभिज्ञ हैं। कल वित्त मंत्री ने कहा कि सबकुछ ठीक है, हम दुनिया में टॉप पर हैं। केवल एक बात उन्होंने नहीं कही कि 'अच्छे दिन आने वाले हैं।'

14 Dec, 19 12:28 PM

भारत बचाओ रैली में प्रियंका गांधी ने साधा निशाना

भारत बचाओ रैली में प्रियंका गांधी ने कहा, 'हर बस स्टॉप, हर अखबार पे दिखता है, 'मोदी है तो मुमकिन है', असलियत ये है कि बीजेपी है तो 100 रुपये किलो प्याज, बीजेपी है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है, बीजेपी है तो 4 करोड़ की नौकरियां जाना मुमकिन है।' 

14 Dec, 19 12:19 PM

प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना

भयभीत मत होइए, आवाज उठाइए, वर्ना बाबा साहब आंबेडकर का क्रांतिकारी संविधान नष्ट हो जाएगा, देश बिखर हो जाएगा: प्रियंका गांधी  

14 Dec, 19 12:18 PM

प्रियंका गांधी ने 'भारत बचाओ' रैली में सरकार पर साधा निशाना

प्रियंका ने कहा, 'बीजेपी है तो 100 रुपये किलो प्याज, 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या मुमकिन है।'

14 Dec, 19 10:28 AM

भारत बचाओ रैली से पहले राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली से पहले राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था आईसीयू में पहुंच गई है। राहुल ने ट्वीट किया, 'आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुँचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूँगा।'

14 Dec, 19 10:27 AM

सोनिया, राहुल, मनमोहन करेंगे संबोधित

कांग्रेस की भारत बचाओ रैली को पार्टी प्रमुख सोनियां गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत की नेता करेंगे संबोधित।

14 Dec, 19 10:26 AM

कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली आज

मोदी सरकार को देश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर घेरने के लिए कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ' रैली कर रही है। पार्टी का दावा इस रैली में पहुंचेंगे लाखों कार्यकर्ता।

टॅग्स :कांग्रेससोनिया गाँधीराहुल गांधीमनमोहन सिंहदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती उपचुनावः निर्विरोध जीतेंगी महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार?, कांग्रेस उम्मीदवार उपचुनाव आकाश मोरे ने नाम वापस लिया?

भारतअब आपकी बारी?, सीएम विजयन अपनी पत्नी, बेटी और बेटे के साथ डाला वोट, मोहनलाल, सुरेश गोपी ने किया मत का प्रयोग?

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

भारतनहीं रहीं मोहसिना किदवई, उत्तर प्रदेश से लेकर केंद्र की राजनीति तक, 5 दशकों तक छाई रहने वाली कांग्रेस दिग्गज नेता का निधन

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal Elections 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों से पहले PM मोदी की 6 अहम गारंटियां, VIDEO

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण की उल्टी गिनती?, दिल्ली पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, 10 अप्रैल को दोपहर 12 बजकर 15 मिनट पर राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेंगे

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतToll Tax Payment Rule Change: 10 अप्रैल से टोल प्लाजा पर नहीं चलेगा कैश, UPI पेमेंट भी अब होगा महंगा; जानें नया नियम

भारतMP News: इंदौर नगर निगम में कांग्रेस पार्षद फौजिया शेख अलीम पर गिरी गाज, 'वंदे मातरम' कहने से इनकार; निलंबित