Congress, Bharat Bachao Rally: आज इस पार या उस पार का फैसला लेने का समय है, सबका साथ सबका विकास कहां है: सोनिया
By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2019 14:03 IST2019-12-14T10:23:05+5:302019-12-14T14:03:56+5:30
Congress Bharat Bachao rally: सरकार को घेरने के लिए कांग्रेस आज रामलीला मैदान में कर रही भारत बचाओ रैली, जानिए लाइव अपडेट्स

Congress, Bharat Bachao Rally: आज इस पार या उस पार का फैसला लेने का समय है, सबका साथ सबका विकास कहां है: सोनिया
दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस आज 'भारत बचाओ रैली' कर रही है। पार्टी का कहना है कि इस रैली में वह पीएम नरेंद्र मोदी की सरकार से देश में बढ़ती आर्थिक मंदी से लेकर बेरोजगारी तक के मुद्दों पर सवाल पूछेगी। पार्टी का दावा है कि इस रैली में देश भर से लाखों लोग हिस्सा लेंगे।
दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुभाष चोपड़ा ने कहा कि केवल दिल्ली से ही 50 हजार लोग इस रैली में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा पार्टी के मुताबिक, उत्तर प्रदेश और बिहार से भी हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ताओं के इस रैली में पहुंचने की संभावना है।
इस रैली को पार्टी प्रमुख सोनिया गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत कांग्रेस के कई प्रमुख नेताओं के संबोधित करने की संभावना है।
कांग्रेस का कहना है कि उसकी यह रैली सत्तारूढ़ बीजेपी सरकार की बढ़ती हुई महंगाई, प्याज, सब्जियों और पेट्रोल डीजल के बढ़ते दामों, बढ़ोतरी, बेरोजगारी, गरीबी समेत अन्य मुद्दों को लेकर नाकामियों को जनता के सामने उजागर करने के लिए की जा रही है।
14 Dec, 19 : 01:37 PM
लोकतंत्र की रक्षा के लिए हम कोई भी कुर्बानी देने के लिए तैयार हैं। जब मन करे राष्ट्रपति शासन लगा दो, जब मन करे बिना बहस के विधेयक पास करा दो...ये संविधान की धज्जिया उड़ा रहे हैं: सोनिया गांधी
14 Dec, 19 : 01:33 PM
आज देश में अंधेर नगरी-चौपट राजा जैसी स्थिति है। ये संविधान दिवस मनाने का दिखावा करते हैं लेकिन हर रोज संविधान की धज्जियां उड़ाते हैं: सोनिया
14 Dec, 19 : 01:29 PM
किसानों को खाद, बीज, बिजली, दो वक्त की रोटी समय पर नहीं मिल रही है। सही समय पर बैंक का कर्ज किसानों को नहीं मिल रहा है: सोनिया गांधी
14 Dec, 19 : 01:28 PM
आज फैसला लेने का वक्त आ गया है। देश को बचाने के लिए कड़ा संघर्ष करना होगा: सोनिया गांधी
14 Dec, 19 : 01:22 PM
आज जीडीपी 4 प्रतिशत पर जबकि बीजेपी ने जीडीपी मापने का तरीका भी बदल दिया। अगर जीडीपी पहले के तरीके से मापी जाती तो ये 2.5 प्रतिशत होती।
Rahul Gandhi, at party's 'Bharat Bachao' rally at Ramlila Maidan in Delhi: Today, GDP (Gross Domestic Product) growth is at 4%, that too even after they (BJP) changed the way to measure GDP. If GDP is measured following the previous method, it will be just 2.5%. pic.twitter.com/zUScH6o4Pb
— ANI (@ANI) December 14, 2019
14 Dec, 19 : 01:18 PM
जो काम देश के दुश्मनों ने नहीं किया वही काम पीएम मोदी ने किया। गरीबों के पास पैसे नहीं होंगे तो अर्थव्यवस्था ठीक नहीं होंगी: राहुल गांधी
14 Dec, 19 : 01:14 PM
पीएम मोदी ने अर्थव्यवस्था को नष्ट किया। आम आदमी का पैसा अंबानी-अडाणी को दे दिया: राहुल गांधी
14 Dec, 19 : 01:14 PM
कांग्रेस की रैली में राहुल गांधी ने कहा- 'मेरा नाम राहुल सावरकर नहीं है। मेरा नाम राहुल गांधी है। मैं सच्चाई बोलने के लिए कभी माफी नहीं मागूंगा। माफी नरेंद्र मोदी को देश से मांगनी है।'
Rahul Gandhi, at party's 'Bharat Bachao' rally: I was told in Parliament by BJP y'day 'Rahul ji, you gave a speech. Apologise for that.' I was told to apologise for something which is right. My name is not Rahul Savarkar. My name is Rahul Gandhi. I will never apologise for truth. pic.twitter.com/XiGWs81YAe
— ANI (@ANI) December 14, 2019
14 Dec, 19 : 12:44 PM
कांग्रेस की रैली में प्रियंका गांधी ने कहा- 'मैं देश के सभी नागरिकों से कहना चाहती हूं कि अपनी आवाज उठाए। आप इस देश को प्यार करते हैं तो इसकी आवाज बनें। अगर हम आवाज नहीं उठाते और डर के कारण बैठे रहे और इस स्थिति में भी चुप रहे तो हमारा संविधान बर्बाद हो जाएगा।'
PG Vadra, Congress: I'd like to tell every citizen of this country - raise your voice. You love this country, become its voice. If we don't raise our voice, stay back in the darkness of fear & lies even in these circumstances, & stay quiet then our Constitution will be destroyed. pic.twitter.com/KHXyiYrRHA
— ANI (@ANI) December 14, 2019
14 Dec, 19 : 12:28 PM
भारत बचाओ रैली में प्रियंका गांधी ने साधा निशाना
भारत बचाओ रैली में प्रियंका गांधी ने कहा, 'हर बस स्टॉप, हर अखबार पे दिखता है, 'मोदी है तो मुमकिन है', असलियत ये है कि बीजेपी है तो 100 रुपये किलो प्याज, बीजेपी है तो 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी मुमकिन है, बीजेपी है तो 4 करोड़ की नौकरियां जाना मुमकिन है।'
#WATCH Delhi: Congress leader Priyanka Gandhi: "...Har bus stop, har akhbar pe dikhta hai 'Modi hai to mumkin hai'. Asliyat ye hai ki 'BJP hai to Rs 100 kilo ki pyaaz hai, BJP hai to 45 saal mein sabse zyada berozgari mumkin hai, BJP hai to 4 cr naukriyan nasht hona mumkin hai.." pic.twitter.com/6sr1CAYD9n
— ANI (@ANI) December 14, 2019
14 Dec, 19 : 12:19 PM
प्रियंका ने सरकार पर साधा निशाना
भयभीत मत होइए, आवाज उठाइए, वर्ना बाबा साहब आंबेडकर का क्रांतिकारी संविधान नष्ट हो जाएगा, देश बिखर हो जाएगा: प्रियंका गांधी
14 Dec, 19 : 12:18 PM
प्रियंका गांधी ने 'भारत बचाओ' रैली में सरकार पर साधा निशाना
प्रियंका ने कहा, 'बीजेपी है तो 100 रुपये किलो प्याज, 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी, किसानों की आत्महत्या मुमकिन है।'
14 Dec, 19 : 12:16 PM
पी चिदंबरम ने बोला सरकार पर हमला
कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में पूर्व वित्त मंत्री पी चिदंबरम ने कहा, 'पिछले 6 महीनों में मोदी सरकार ने भारतीय अर्थव्यवस्था को बर्बाद कर दिया है। फिर भी मंत्री पूरी तरह से अनभिज्ञ हैं। कल वित्त मंत्री ने कहा कि सबकुछ ठीक है, हम दुनिया में टॉप पर हैं। केवल एक बात उन्होंने नहीं कही कि 'अच्छे दिन आने वाले हैं।'
P Chidambaram, at Congress' 'Bharat Bachao' rally: In 6 months Modi govt has wrecked India's economy. Yet ministers are completely clueless. Y'day Finance Minister said everything's alright, we're on top of the world. The only thing she didn't say was 'achhe din aane wale hain.' pic.twitter.com/JAa3hf1izg
— ANI (@ANI) December 14, 2019
14 Dec, 19 : 10:28 AM
भारत बचाओ रैली से पहले राहुल गांधी ने साधा सरकार पर निशाना
कांग्रेस की भारत बचाओ रैली से पहले राहुल गांधी ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अर्थव्यवस्था आईसीयू में पहुंच गई है। राहुल ने ट्वीट किया, 'आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुँचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूँगा।'
आज दिल्ली के ऐतिहासिक रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित भाजपा सरकार की तानाशाही, I.C.U में पहुँचा दी गई अर्थव्यवस्था और लोकतंत्र की हत्या के विरोध मे जनसभा को संबोधित करूँगा।
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 14, 2019
Live: https://t.co/yxwa8xCWqt#BharatBachaoRallypic.twitter.com/DrOBr4ckYu
14 Dec, 19 : 10:27 AM
सोनिया, राहुल, मनमोहन करेंगे संबोधित
कांग्रेस की भारत बचाओ रैली को पार्टी प्रमुख सोनियां गांधी, राहुल गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह समेत की नेता करेंगे संबोधित।
14 Dec, 19 : 10:26 AM
कांग्रेस की 'भारत बचाओ' रैली आज
मोदी सरकार को देश में बढ़ती हुई महंगाई, बेरोजगारी समेत कई मुद्दों पर घेरने के लिए कांग्रेस आज दिल्ली के रामलीला मैदान में 'भारत बचाओ' रैली कर रही है। पार्टी का दावा इस रैली में पहुंचेंगे लाखों कार्यकर्ता।