कांग्रेस महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद के हिंदुत्व में विश्वास रखती है : शिवकुमार

By भाषा | Updated: December 1, 2020 00:06 IST2020-12-01T00:06:23+5:302020-12-01T00:06:23+5:30

Congress believes in Hinduism of Mahatma Gandhi, Swami Vivekananda: Shivkumar | कांग्रेस महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद के हिंदुत्व में विश्वास रखती है : शिवकुमार

कांग्रेस महात्मा गांधी, स्वामी विवेकानंद के हिंदुत्व में विश्वास रखती है : शिवकुमार

बेंगलुरु, 30 नवंबर कांग्रेस की कर्नाटक इकाई के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने सोमवार को कहा कि हिंदुत्व किसी एक की संपत्ति नहीं है और कांग्रेस महात्मा गांधी तथा स्वामी विवेकानंद के हिंदुत्व में विश्वास रखती है।

अंतर-धार्मिक विवाह और हिंदुत्व की राजनीति के संबंध में पूछे गए एक सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवकुमार ने संवाददाताओं से कहा, '' हमारा हिंदुत्व महात्मा गांधी का, स्वामी विवेकानंद का हिंदुत्व है। हिंदुत्व किसी एक की संपत्ति नहीं है। भारत की परंपरा, संस्कृति ही संपदा है जो हम सभी से संबंधित है। हम (कांग्रेस) अपने संविधान के अनुसार प्रत्येक व्यक्ति के हितों की सुरक्षा करेंगे।''

शिवकुमार ने राज्य में हो रहे बदलाव और संगठन के तौर पर कांग्रेस को मजबूत करने को लेकर सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक बुलाई थी।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में बूथ एवं पंचायत स्तर पर समितियों का गठन किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Congress believes in Hinduism of Mahatma Gandhi, Swami Vivekananda: Shivkumar

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे