लाइव न्यूज़ :

तेलंगाना में कांग्रेस ने किसानों से तत्काल धान खरीद की मांग को लेकर दो दिवसीय धरना शुरू किया

By भाषा | Updated: November 27, 2021 23:56 IST

Open in App

हैदराबाद, 27 नवंबर तेलंगाना में धान खरीद को लेकर सत्तारूढ़ तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के मध्य जारी वाकयुद्ध के बीच, राज्य में कांग्रेस ने शनिवार को यहां दो दिवसीय विरोध प्रदर्शन शुरू किया, जिसमें राज्य और केंद्र सरकार से किसानों को राहत प्रदान करने के लिए तुरंत धान की खरीद की मांग की गई।

कांग्रेस की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एवं सांसद ए. रेवंत रेड्डी, तेलंगाना से अन्य पार्टी सांसदों एन. उत्तम कुमार रेड्डी और के. वेंकट रेड्डी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के साथ विरोध प्रदर्शन में भाग लिया।

रेवंत रेड्डी ने ट्वीट किया, ‘‘आज से केंद्र और राज्य सरकारों से धान की तुरंत खरीद और किसानों को राहत देने की मांग करते हुए धरना चौक पर दो दिवसीय वारी दीक्षा (धान विरोध) की शुरुआत की गई। किसानों का जीवन हम सभी के लिए मायने रखता है।’’

उन्होंने कहा कि उनकी मांगों में वर्तमान में खेतों में पड़े धान की तत्काल खरीद, न्यूनतम समर्थन मूल्य पर गीले धान (बारिश के कारण) की खरीद, बारिश के कारण अंकुरित धान के लिए किसानों को मुआवजा प्रदान करना और गर्मी की फसल को लेकर सरकार के रुख की घोषणा शामिल है।

टीआरएस सरकार मांग करती रही है कि केंद्र तेलंगाना से धान खरीद के वार्षिक लक्ष्य की घोषणा करे। मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने कैबिनेट सहयोगियों के साथ हाल में इस मुद्दे पर यहां धरना दिया था।

इस मुद्दे पर शुक्रवार रात दिल्ली में केंद्रीय खाद्य और सार्वजनिक वितरण मंत्री पीयूष गोयल से मुलाकात करने वाले राज्य के कृषि मंत्री एस. निरंजन रेड्डी और अन्य राज्य मंत्रियों ने बैठक को लेकर ‘‘निराशा’’ व्यक्त की।

निरंजन रेड्डी ने एक विज्ञप्ति में कहा कि केंद्र गर्मी की फसल के मौसम में धान खरीदने के लिए तैयार नहीं था और केंद्रीय मंत्री ने कहा कि वार्षिक लक्ष्य बताना असंभव है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos