लाइव न्यूज़ :

आजादी के बाद कांग्रेस एक परिवार की संपत्ति बन गई : विधानसभा अध्‍यक्ष

By भाषा | Updated: December 26, 2021 16:56 IST

Open in App

(अरुणव सिन्हा)

लखनऊ, 26 दिसंबर उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के अध्‍यक्ष हृदय नारायण दीक्षित ने रविवार को कहा कि कांग्रेस आजादी तक एक लोकतांत्रिक संस्था हुआ करती थी, लेकिन स्वाधीनता के बाद जवाहरलाल नेहरू के दिनों से यह एक परिवार (गांधी-नेहरू) की "संपत्ति" बन गई, जहां सत्ता दाखिल-खारिज" (भूमि परिवर्तन) की तरह एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी को हस्तांतरित की जाने लगी।

विधानसभा अध्‍यक्ष ने रविवार को 'पीटीआई-भाषा' से बातचीत में हाल ही में अमेठी में कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष राहुल गांधी के 'हिंदू बनाम हिंदुत्व' पर दिये गये बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्‍यक्ष खुद इस अवधारणा को नहीं समझते हैं। दीक्षित ने कहा, ''हिंदू और हिंदुत्व को लेकर जो बहस देश में चल रही है उस बहस में वह (राहुल) हिस्सा लेने पर उतारू हैं, लेकिन सही बात तो यह है कि जो हिंदू शब्द प्रचार में चला है उस पर बहुत पहले उच्चतम न्यायालय ने अपना निर्णय सुनाते हुए कहा था कि हिंदू एक जीवन पद्धति है, जीने की शैली है।''

उन्होंने कहा,'' अब राहुल जी कहते हैं कि हिंदू अलग है, हिंदुत्व अलग है, वह कई तरह की व्याख्याएं ढूंढ़ने का प्रयास करते हैं, लेकिन हिंदू इस देश की पहचान है और इसमें भू सांस्कृतिक नाम भी है, इसमें एक देश विशेष की भूमि आती है और उस भूमि पर रहने वालों की संस्कृति आती है।''

उन्होंने दो टूक कहा,''अभी राहुल गांधी स्वयं ही हिंदू या हिंदुत्व समझ नहीं पाए हैं तो वह क्‍या समझाने का प्रयास करेंगे।''

गौरतलब है कि गांधी ने अमेठी में चुनाव हारने के लंबे समय बाद बीते दिनों अमेठी में अपनी पदयात्रा के दौरान हिन्दू और हिंदुत्ववादियों की अलग-अलग परिभाषा समझाते हुए कहा था, ‘‘एक तरफ हिंदू खड़े हैं जो सच्चाई की राह पर चलते हैं, नफरत नहीं फैलाते हैं। दूसरी तरफ हिंदुत्ववादी खड़े हैं जो नफरत फैलाते हैं और सत्ता छीनने के लिए कुछ भी कर सकते हैं।’’

एक तरह खुद और दूसरी तरफ मोदी को लक्ष्य करते हुए गांधी ने कहा था, ''महात्मा गांधी हिंदू थे इसलिए उनको महात्मा कहा गया लेकिन नाथूराम गोडसे को कभी महात्मा नहीं कहा जा सकता क्योंकि वह झूठ बोलता था, हिंसा फैलाता था, नफरत फैलाता था और उसने हिंदू महात्मा महात्मा गांधी के सीने में तीन गोलियां दाग दी थी।''

राहुल ने कहा था,''हिंदू कभी रोता नहीं है लेकिन झूठ बोलने वाले हिंदुत्ववादी लोग रोते हैं। नाथूराम गोडसे को जब फांसी दी गई थी तो वह फफक फफक कर रोया था। गांधी जी को तीन गोली लगी थी, लेकिन रोये नहीं थे, उन्होंने हे राम बोला था। ये होता है हिंदू।'

दीक्षित ने गांधी को नेहरू की प्रसिद्ध पुस्तक 'डिस्कवरी आफ इंडिया' पढ़ने की सलाह दी। उन्होंने दावा किया कि विश्व प्रसिद्ध नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र के नेतृत्व का कोई मुकाबला नहीं है और किसी भी पार्टी के पास ऐसा व्यक्तित्व और नेतृत्व नहीं है।

कांग्रेस को आजादी से पहले लोकतांत्रिक संगठन बताते हुए दीक्षित ने कहा कि आजादी के बाद कांग्रेस पंडित जवाहर लाल नेहरू की संपत्ति बन गई और उनके बाद यह उनकी पुत्री इंदिरा गांधी के नाम दाखिल-खारिज हुई। फिर यह सिलसिला राजीव गांधी से होते हुए सोनिया गांधी और राहुल गांधी तक चल रहा है।

आने वाले विधानसभा चुनाव में प्रियंका गांधी के प्रभाव को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में विधानसभा अध्‍यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ऐसी पार्टी है जो केवल परिवार के इर्द गिर्द घूमती है।

विधानसभा अध्‍यक्ष ने सपा अध्‍यक्ष अखिलेश यादव और उनके चाचा शिवपाल सिंह यादव के बीच हाल में हुए गठबंधन को परिवार के भीतर की घटना बताया और कहा कि इसे राजनीतिक दृष्टिकोण से नहीं देखा जाना चाहिए। उन्होंने केंद्रीय मंत्रियों अमित शाह, राजनाथ सिंह और नितिन गडकरी और उप्र के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी सराहना की।

उत्‍तर प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष के रूप में अपने पौने पांच साल के कार्यकाल को केंद्रित करते हुए, 75 वर्षीय भाजपा नेता ने कहा कि वह सदन (विधानसभा) के प्रत्येक सदस्य और पार्टी के आभारी हैं, जिसने सदन चलाने में समर्थन दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos