पंजाब में संचार व्यवस्था बिगाड़ने के लिये ‘कांग्रेस समर्थित साजिश’ : भाजपा का आरोप

By भाषा | Updated: December 30, 2020 01:27 IST2020-12-30T01:27:23+5:302020-12-30T01:27:23+5:30

'Congress-backed conspiracy' to spoil communication system in Punjab: BJP accused | पंजाब में संचार व्यवस्था बिगाड़ने के लिये ‘कांग्रेस समर्थित साजिश’ : भाजपा का आरोप

पंजाब में संचार व्यवस्था बिगाड़ने के लिये ‘कांग्रेस समर्थित साजिश’ : भाजपा का आरोप

चंडीगढ़, 29 दिसंबर भारतीय जनता पार्टी के महासचिव तरूण चुघ ने मंगलवार को आरोप लगााया कि सीमावर्ती राज्य पंजाब में संचार व्यवस्था को प्रभावित करने के लिये ‘‘कांग्रेस समर्थित साजिश’’ है । प्रदेश में किसान आंदोलन के दौरान 1500 से अधिक मोबाइल टावरों को निशाना बनाया गया है।

चुघ ने आरोप लगाया, ‘‘पंजाब की अमरिंदर सिंह सरकार राज्य में विध्वंसक ताकतों का समर्थन कर रही है, जिसने किसान आंदोलन की आड़ में प्रदेश में शहरी नक्सलवाद को हवा दी है।’’

उन्होंने आरोप लगाया, ‘‘संचार माध्यमों को क्षतिग्रस्त करने के अलावा ऐसे तत्व सड़क एवं रेल मार्ग को जाम करेंगे और टोल प्लाजा को अवरूद्ध कर देंगे... पंजाब में संचार प्रणाली को बिगाड़ने के लिये कांग्रेस समर्थित साजिश है ।’’

पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सोमवार को कहा था कि किसान आंदोलन के दौरान 1561 मोबाइल टावरों पर प्रभाव पड़ा है ।

मुख्यमंत्री ने मोबाइल टावरों को क्षतिग्रस्त करने वालों के खिलाफ पुलिस को सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: 'Congress-backed conspiracy' to spoil communication system in Punjab: BJP accused

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे