लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने पीएम मोदी पर किया हमला, राहुल गांधी का ट्वीट-सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त, पूँजीपति ‘मित्र’ मुनाफ़ा कमाने में मस्त!

By शीलेष शर्मा | Updated: November 20, 2020 18:45 IST

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि खाद्य पदार्थ का महंगाई दर 11.1% पार! लेकिन मोदी सरकार सेंट्रल PSU कर्मचारियों का DA बढ़ाने की बजाय फ्रीज कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देसरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त, पूंजीपति मित्र मुनाफ़ा कमाने में मस्त।राहुल के ट्वीट के बाद पार्टी ने सीधे मोदी की समझ पर सवाल खड़ा कर दिया।पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मोदी के फ़ैसलों को देख कर लगता है कि उनकी सरकार में अर्थव्यवस्था की बुनियादी समझ की कमी है।

नई दिल्लीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आर्थिक मामलों की समझ पर धारदार हमला करते हुये कांग्रेस ने आरोप लगाया की 6 साल से अधिक तक सरकार चलाने के बाद भी मोदी यह नहीं समझ पाये हैं कि देश की अर्थव्यवस्था को कैसे चलाना है।

राहुल ने मोदी सरकार के फ़ैसलों पर तंज कसा "खाद्य पदार्थ की महँगाई दर 11. 1 के पार, लेकिन पीएसयू कर्मचारियों का महँगाई भत्ता बढ़ाने के बजाय फ्रीज़ किया, सरकारी कर्मचारियों की हालत पस्त, पूंजीपति मित्र मुनाफ़ा कमाने में मस्त" राहुल के ट्वीट के बाद पार्टी ने सीधे मोदी की समझ पर सवाल खड़ा कर दिया।

पार्टी प्रवक्ता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा कि मोदी के फ़ैसलों को देख कर लगता है कि उनकी सरकार में अर्थव्यवस्था की बुनियादी समझ की कमी है। पार्टी का मानना था कि आज देश में "माँग " समाप्त हो गयी है, अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित के करने के लिये खपत को बढ़ाना होगा कर्मचारियों ,सेना ,पेंशन भोगियों की आय को कम करने का अर्थ है माँग और उपभोग को कम करना।

किसी मोदी पर हमला बोलते हुये कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि प्रान्त की अर्थव्यवस्था चलाना और देश की अर्थव्यवस्था चलाने में बड़ा अंतर है ,मोदी देश को भी राज्य सरकार की तरह चला रहे हैं। हमारा देश दुनिया की तेज़ी से बढ़ते उन तीन देशों में शामिल था लेकिन मोदी सरकार के कुप्रबंधन ने भारत को 7 सबसे धीमी रफ़्तार वाली अर्थव्यवस्थाओं में पहुँचा दिया है। कांग्रेस ने सवाल किया कि वह बतायें कि अर्थव्यवस्था  को लेकर असंवेदन शीलता और आर्थिक मामलों की उनकी न समझी के क्या कारण हैं।    

टॅग्स :कांग्रेसनरेंद्र मोदीराहुल गांधीभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)इकॉनोमीकोविड-19 इंडियासोनिया गाँधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां