लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने कहा- नौकरियां खत्म करने वाले PM हैं नरेंद्र मोदी, नीति आयोग ने स्वीकारा स्थिति ठीक नहीं

By भाषा | Updated: March 13, 2019 16:43 IST

रणदीप सुरजेवाला ने कहा, 'अगर रोजगार नहीं तो भाजपा को वोट नहीं। 2019 का यही मंत्र है।' उन्होंने आरोप लगाया, 'मोदी सरकार इस देश में बेरोजगारी का पर्यायवाची बन गयी है। मोदी 2 करोड़ नौकरियां देने के वादा करके आये थे, लेकिन बेरोजगारी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।' 

Open in App

कांग्रेस ने देश में बेरोजगारी के भयावह स्तर पर पहुंचने का दावा करते हुए बुधवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला और आरोप लगाया कि मोदी नौकरियां खत्म करने वाले प्रधानमंत्री हैं। साथ ही पार्टी ने कहा कि इस चुनाव में रोजगार ही देश का एजेंडा होगा।

राहुल गांधी की बुधवार (13 मार्च) की घोषणा की पृष्ठभूमि में पार्टी के मुख्य प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने यह भी कहा कि सरकार बनने पर 33 फीसदी आरक्षण के जरिये सरकारी नौकरियों में महिलाओं की समुचित भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी तथा रोजगार सृजन को सबसे बड़ा लक्ष्य बनाकर काम किया जाएगा ।

सुरजेवाला ने कहा, 'अगर रोजगार नहीं तो भाजपा को वोट नहीं। 2019 का यही मंत्र है।' उन्होंने आरोप लगाया, 'मोदी सरकार इस देश में बेरोजगारी का पर्यायवाची बन गयी है। मोदी 2 करोड़ नौकरियां देने के वादा करके आये थे, लेकिन बेरोजगारी अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गई है।' 

सुरजेवाला ने दावा किया, ' रोटी नहीं है, रोजगार नहीं है। युवा पढ़े-लिखे हैं और वो आगे बढ़ना चाहते हैं लेकिन उन्हें अवसर नहीं मिल रहे हैं। मोदी जी नौकरियों को खत्म करने वाले प्रधानमंत्री बन गए हैं।' उन्होंने कहा कि नीति आयोग ने फरवरी, 2018 में स्वीकार किया कि रोजगार की स्थिति ठीक नहीं है।

कांग्रेस नेता ने कहा कि रेलवे में 90 हजार नौकरियां निकली और दो करोड़ 80 लाख लोगों ने आवेदन दिया। यह देश में बेरोजगारी की स्थिति है।

उन्होंने कहा, 'भारत में हर साल 1.2करोड़ नौकरियों के सृजन की जरूरत है। कांग्रेस रोजगार सृजन को लेकर प्रतिबद्ध है। सरकार बनाने के बाद हम कृषि क्षेत्र, छोटे एवं मझोले कारोबारों को मजबूती प्रदान करेंगे।' उन्होंने कहा कि रोजगार पैदा करना कांग्रेस और राहुल गांधी के लिए सबसे बड़ा लक्ष्य है।

सुरजेवाला ने पार्टी अध्यक्ष राहुल गांधी की आज की घोषणा का हवाला देते हुए कहा कि चुनाव बाद सरकार बनने पर सार्वजनिक उपक्रमों एवं राज्य सरकारों की नौकरियों में महिलाओं के लिए 33 फीसदी आरक्षण दिया जाएगा।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने यह भी कहा कि जरूरत पड़ी तो कानून का सहारा भी लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि रोजगार इस देश में सबसे बड़ा भावनात्मक मुद्दा है।

टॅग्स :लोकसभा चुनावकांग्रेसनरेंद्र मोदी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारतबिहार चुनावः 2026 में 17 सीट खाली, राज्यसभा के बाद MLC इलेक्शन में भी तेजस्वी यादव को लगेगा झटका, 1 सीट के लिए 25 विधायक?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया