लाइव न्यूज़ :

CBI चीफ आलोक वर्मा मामले पर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप, कहा- CVC के बीच है सांठगांठ

By भाषा | Updated: October 28, 2018 02:57 IST

कांग्रेस के आरोपों को फिलहाल सीवीसी या प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

Open in App

कांग्रेस ने शनिवार का आरोप लगाया कि सीबीआई प्रमुख आलोक वर्मा के अधिकार छीनने में सरकार और केन्द्रीय सतर्कता आयोग के बीच सांठगांठ है और यह राफेल सौदे की ‘‘जांच ठंडे बस्ते में डालने के लिए रचा गया षड्यंत्र है।’’ 

विपक्षी दल ने सवाल किया कि सीवीसी आयुक्त के. वी. चौधरी ने इस मुद्दे पर 23 अक्टूबर की रात आपात बैठक करने के लिए पहले से तय अपनी विदेश यात्रा क्यों रद्द की और वर्मा के खिलाफ ‘‘गैरकानूनी’’ आदेश क्यों जारी किया।

कांग्रेस के आरोपों को फिलहाल सीवीसी या प्रधानमंत्री कार्यालय की ओर से अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आयी है।

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव अशोक गहलोत के साथ संयुक्त रूप से संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए पार्टी के मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला ने दावा किया कि देर रात कई नाटक हुए जहां ‘‘प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सीवीसी के साथ मिलकर संविधान के साथ धोखा किया और अब सबकुछ लोगों के सामने है।’’ 

सीबीआई निदेशक वर्मा और सीबीआई के विशेष निदेशक राकेश अस्थाना के बीच चल रहे आरोप-प्रत्यारोपों के दौर के बीच सरकार ने 24 अक्टूबर को तड़के दोनों की शक्तियां छीन लीं। दोनों के खिलाफ यह कार्रवाई सीवीसी की सिफारिश पर की गई।

सुरजेवाला ने दावा किया, ‘‘चौधरी को 23 अक्टूबर (बृहस्पतिवार) की शाम डेनमार्क की यात्रा पर जाना था। उन्होंने अचानक अपनी यात्रा रद्द कर दी और रात में सीवीसी की बैठक बुलाई।’’ 

उन्होंने दावा किया कि सीवीसी के आदेश का अंदाजा लगाकर उसी रात करीब 11 बजे सीबीआई के संयुक्त निदेशक एम. नागेश्वर राव को जांच एजेंसी के मुख्यालय भेजा गया। राव अब सीबीआई के अंतरिम प्रमुख हैं। 

टॅग्स :सीबीआईकांग्रेसराहुल गांधी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां