लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस को BJP सरकार पर हमला, कहा- GDP में वृद्धि का मतलब अब 'गैस, डीजल, पेट्रोल' की कीमत में बढ़ोतरी है

By भाषा | Updated: September 2, 2018 00:48 IST

नोटबंदी के आधिकारिक आंकड़े को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश के आम लोगों के साथ धोखा हुआ है। 

Open in App

नई दिल्ली, 1 सितंबर: देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में बढ़ोतरी को लेकर कांग्रेस ने शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि अब जीडीपी में वृद्धि का मतलब ‘गैस, डीजल और पेट्रोल’ की कीमत में बढ़ोतरी हो गया है।

पार्टी नेता गौरव वल्लभ ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘ आंकड़ों के विकास दर से काम नहीं चलेगा क्योंकि इस सरकार में जीडीपी की वृद्धि का मतलब ‘गैस, डीजल और पेट्रोल’ की कीमत में बढ़ोतरी है। जब वे कहते हैं कि जीडीपी बढ़ी है तो लोग सोचते हैं कि गैस, डीजल और पेट्रोल की कीमत बढ़ गई।’’ 

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार के लोग जब जीडीपी की आंकड़े की बात करते हैं तो यह बताना भूल जाते हैं कि रुपये की क्या स्थिति है। रुपया आज एशिया की सबसे कमजोर मुद्रा घोषित हो चुका है।’’ 

नोटबंदी के आधिकारिक आंकड़े को लेकर भी उन्होंने सरकार पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि देश के आम लोगों के साथ धोखा हुआ है। 

उन्होंने कहा, ‘‘एनपीए में बढ़ोतरी मोदी सरकार की विफलता है। सरकार इस पर कुछ नहीं बोल रही है।’’  

टॅग्स :कांग्रेस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

ज़रा हटकेVIDEO: असम में योगी का बड़ा बयान, 'घुसपैठियों को बाहर करना ही होगा'

भारतश्रीपेरंबुदूर से उम्मीदवार तमिलनाडु कांग्रेस अध्यक्ष सेल्वापेरुन्थगई, 27 उम्मीदवार घोषित, देखिए

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां