लाइव न्यूज़ :

कांग्रेस ने मोदी सरकार पर बोला हमला, कहा- सीबीआई और ईडी को बनाया ‘बंधुआ मजदूर’

By भाषा | Updated: December 8, 2018 17:58 IST

पार्टी ने यह भी दावा किया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार तय देखकर मोदी सरकार घबराई हुई है और वाड्रा के खिलाफ प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है।

Open in App

कांग्रेस ने रॉबर्ट वाड्रा के सहयोगियों के परिसरों पर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की छापेमारी को लेकर शनिवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर फिर हमला बोला और आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने राजनीतिक विरोधियों से लड़ने के लिए सीबीआई, ईडी और आयकर विभाग को ‘बंधुआ मजूदर’ बना दिया है।

पार्टी ने यह भी दावा किया कि पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा की हार तय देखकर मोदी सरकार घबराई हुई है और वाड्रा के खिलाफ प्रतिशोध की भावना से काम कर रही है। गौरतलब है कि वाड्रा कांग्रेस की शीर्ष नेता सोनिया गांधी के दामाद हैं। 

कांग्रेस प्रवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों में भाजपा का पूरी तरह सफाया सुनिश्चित देखकर मोदी सरकार फिर से पुराने हथकंडों की तरफ लौट आई है। पिछले 54 महीनों में मोदी सरकार का भ्रष्टाचार से लड़ाई का नकाब उतर चुका है। अब वह विफलता से लोगों का ध्यान भटकाने के प्रयास में लगी हुई है।’’ 

उन्होंने दावा किया, ‘‘मोदी सरकार ने अपने राजनीतिक विरोधियों से लड़ाई के लिए सीबीआई, ई्रडी और आयकर विभाग को बंधुआ मजदूर बना दिया है।’’ 

सिंघवी ने कहा, ‘‘रॉबर्ट वाड्रा और उनके सहयोगियों के परिसरों पर छापेमारी भी विरोधियों के खिलाफ षड्यंत्रों में नयी कड़ी है। प्रतिशोध की भावना से काम किया गया है।’’ 

गौरतलब है कि प्रवर्तन निदेशालय ने रक्षा सौदों में कुछ संदिग्धों द्वारा कथित तौर पर कमीशन लिए जाने की जांच के संबंध में शुक्रवार को रॉबर्ट वाड्रा की कंपनियों से जुड़े तीन लोगों के ठिकानों पर छानबीन की कार्रवाई की। 

प्रवर्तन निदेशालय के एक अधिकारी ने कहा कि वाड्रा के सहयोगियों के खिलाफ छानबीन की कार्रवाई रक्षा सौदों में कुछ संदिग्धों द्वारा कथित तौर पर कमीशन लेने के संबंध में गयी है।

टॅग्स :कांग्रेसभारतीय जनता पार्टी (बीजेपी)विधानसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां